रुचिर शर्मा का मॉर्गन स्‍टेनली से इस्‍तीफा, 25 साल बाद छोड़ा इन्‍वेस्‍टमेंट बैंक

एमी ओल्डेनबर्ग को रुचिर शर्मा की जगह नियुक्‍त किया गया है. रुचिर शर्मा ने 1996 में मॉर्गन स्‍टेनली इन्‍वेस्‍टमेंट मैनेजमेंट ज्‍वाइन किया था.
रुचिर शर्मा का मॉर्गन स्‍टेनली से इस्‍तीफा, 25 साल बाद छोड़ा इन्‍वेस्‍टमेंट बैंक

(Image: PTI) 

रुचिर शर्मा (Ruchir Sharma) ने मॉर्गन स्‍टेनली को अलविदा कह दिया है. उन्‍होंने 25 साल बाद इन्‍वेस्‍टमेंट बैंक छोड़ा है. मॉर्गन स्‍टेनली ने रुचिर शर्मा की जगह एमी ओल्डेनबर्ग (Amy Oldenburg) को मार्गन स्‍टेनली इन्‍वेस्‍टमेंट मैनेजमेंट का इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी का हेड नियुक्‍त किया है. रॉयटर्स की ओर से देखे गए इंटरनल मेमो में यह जानकारी सामने आई है.

रुचिर शर्मा फिलहाल न्‍यूयार्क से कंपनी का कामकाज देख रहे हैं. शर्मा कई बेस्‍टसेलर्स के लेखक हैं. इनमें 2012 में आई किताब 'ब्रेकआउट नेशंस' और 2016 में आई 'द राइज एंड फाल ऑफ नेशंस' शामिल है. रुचिर शर्मा ने 1996 में मॉर्गन स्‍टेनली इन्‍वेस्‍टमेंट मैनेजमेंट ज्‍वाइन किया था. वे इन्‍वेस्‍टमेंट बैंक में चीफ ग्‍लोबल स्‍ट्रैटेजिस्‍ट की जिम्‍मेदारी भी संभाल चुके हैं.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

20 साल से मॉर्गन स्‍टेनली के साथ हैं एमी ओल्‍डेनबर्ग

रॉयटर्स की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक ओल्‍डेनबर्ग ने मॉर्गन स्‍टेनली के एसेट मैनेजमेंट बिजनेस में 20 साल से ज्‍यादा समय से जुड़ी हैं. फिलहाल वह चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पद पर काम कर रही हैं. 2013 से एमी इमर्जिंग मार्केट्स प्‍लेटफॉर्म को देख रही हैं. मेमो के मुताबिक, एरिक कॉर्लसन (Eric Carlson) को सस्‍टेनेबिलिटी का हेड बनाया गया है. वे सस्‍टेनेबल इन्‍वेस्टिंग सॉल्‍यूशंस में टीम की ग्रोथ सपोर्ट करेंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6