&format=webp&quality=medium)
लंबी रैली के बाद भी मिडकैप सेग्मेंट में कई शेयर आकर्षक वैल्युएशन पर ट्रेड कर रहे हैं.
Best Midcap Stocks: घरेलू रिटेल निवेशकों के बीच मिडकैप सेग्मेंट उनके बीच हमेशा से पॉपुलर रहा है. इसकी वजह यह है कि इसमें निवेश के लिए एक से बढ़कर एक और ज्यादा विकल्प हैं. मिडकैप कटेगिरी में लंबी रैली के बाद भी कई शेयर आकर्षक वैल्युएशन पर ट्रेड कर रहे हैं. इन शेयरों के फंडामेंटल मजबूत दिख रहे हैं, वहीं इनके वैल्युएशन भी दमदार हैं. ये आगे शॉर्ट टर्म से लॉन्ग टर्म में निवेशकों को हाई रिटर्न दे सकते हैं. अगर आपको भी मिडकैप कटेगिरी में निवेश के लिए क्वालिटी स्टॉक्स की तलाश है तो आज की लिस्ट तैयार है. फिलहाल आज की लिस्ट में Aegis Logistic, RITES Ltd, Burger King, Nilkamal, IRB Infra, Shivalik Bimetal शामिल हैं. जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी के साथ बात चीत में मार्केट एनालिस्ट अविनाश गोरक्षकर और मार्केट एक्सपर्ट रजत बेस ने अपनी पसंद के रूप में इन्हें चुना है. आप भी इनमें पैसे लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
लॉन्ग टर्म: Nilkamal
रजत बोस ने लॉन्ग टर्म के लिए Nilkamal में निवेश की सलाह दी है. शेयर में उन्होंने 2740 रुपये से 2935 रुपये का टरगेट दिया है. जबकि 2050 रुपये पर स्टॉप लॉस लगने की सलाह है. यह प्लास्टिक कंपनी है, जो करेक्शन मेड में रही है. अभी शेयर का वैल्युएशन बेहतर आकर्षक है. यह इस साल पहली बार अपना 200 डे मूविंग एवरेज के टेस्ट कर रह है. यहां से स्टॉक में अच्छा बाउंस देखने को मिल सकता है. शेयर के फंडामेंटल को लेकर कोई इश्यू नहीं है.
पोजिशनल: IRB Infra
रजत बोस ने पोजिशनल पिक के लिए IRB Infra में निवेश की सलाह दी है. शेयर में उन्होंने 260 रुपये से 280 रुपये का टरगेट दिया है. जबकि 194 रुपये पर स्टॉप लॉस लगने की सलाह है. टेक्निकली शेयर में अपसाइड मूवमेंट देखने को मिल रहा है.
शॉर्ट टर्म: Shivalik Bimetal
रजत बोस ने शॉर्ट टर्म के लिए Shivalik Bimetal में निवेश की सलाह दी है. शेयर में उन्होंने 410 रुपये से 440 रुपये का टरगेट दिया है. जबकि 343 रुपये पर स्टॉप लॉस लगने की सलाह दी है.
लॉन्ग टर्म: Aegis Logistic
अविनाश गोरक्षकर ने लॉन्ग टर्म के लिए Aegis Logistic में निवेश की सलाह दी है. शेयर के लिए उन्होंने 300 रुपये का टारगेट दिया है. यह लाजिस्टिक सेक्टर की बड़ी कंपनी है. इनके कई टर्मिनल महाराष्ट्र और गुजरात में हैं. कंपनी का मुनाफा बेहतर आ रहा है. आगे भी अचछा मुनाफा आने की उम्मीद है.
पोजिशनल: RITES Ltd
अविनाश गोरक्षकर ने पोजिशनल पिक के रूप में RITES Ltd में निवेश की सलाह दी है. शेयर के लिए 330 रुपये का टरगेट दिया है. यह रेलवे इंफ्र कंपनी है. दूसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे शनदार रहे हैं. वहीं मैनेजमेंट की कमेंट्री पॉजिटिव है. यह डिविडेंड देने वाली कंपनी है. कंपनी पर कर्ज नहीं है और आर्डरबुक मजबूत है.
शॉर्ट टर्म: Burger King
शॉर्ट टर्म के लिए अविनाश गोरक्षकर ने Burger King में निवेश की सलाह दी है. शेयर के लिए 185 रुपये से 190 रुपये का टारगेट दिया है. कोविड के बाद हालात सामान्य हुए हैं. आने वाले दिनों में कंपनी मुनाफे में आ सकती है.