&format=webp&quality=medium)
India GDP Growth Forest.
RBI Monetary Policy Updates: रिजर्व बैंक की तरफ से आज इस साल के आखिरी मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया गया. आरबीआई ने चौथी बार रेट कट किया है. रेपो रेट में 25 bps की कटौती की गई है और यह घटकर अब 5.25% पर आ गया. इसके अलावा रुख को न्यूट्रल रखा गया है. RBI ने FY26 के लिए ग्रोथ के अनुमान को भी बढ़ाया है.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को 6.8% से बढ़ाकर 7.3% कर दिया है. बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% और दूसरी तिमाही में यह 8.2% था. मतलब, FY26 की पहली छमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 8% रहा है.
इस हफ्ते भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक और पॉजिटिव अपडेट सामने आया था. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने भारत की GDP विकास दर के अनुमान को वित्त वर्ष 2026 (FY26) के लिए बढ़ाकर 7.4% कर दिया है, जो पहले 6.9% था. एजेंसी के मुताबिक भारत की मजबूत घरेलू मांग, टैक्स सुधार और बढ़ती खपत आने वाले समय में अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का प्रमुख आधार बने रहेंगे.