&format=webp&quality=medium)
(Image: Reuters)
Rakesh Jhunjhunwala portfolio stock Escorts Limited: एस्कॉर्ट्स लिमिटेड की ओर से कुबोटा (Kubota takeover) टेकओवर के एलान के बाद शेयर की वैल्युएशन बेहतर हुई है. इस शेयर के 5 साल का ट्रैक रिकॉर्ड देखें, तो यह मल्टीबैगर साबित हुआ है. एस्कॉर्ट्स-कुबोटा डील के बार ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल (Emkay Global Financial Services) ने हाल ही में शेयर की रेटिंग अपग्रेड कर 'बाय' की है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कुबोटा टेकओवर एक ट्रांसफॉर्मेशनल डील है. Escorts Limited बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के फोर्टफोलियो का फेवरेट शेयर है. सितंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, झुनझुनवाला की एस्कॉर्ट्स लिमिटेड में 4.8 फीसदी होल्डिंग है.
एमके ग्लोबल ने अपनी हाल की रिपोर्ट में Escorts Limited लिमिटेड की रेटिंग अपडेट कर 'बाय' (BUY Escorts) कर दी है. ब्रोकरेज हाउस ने 2140 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. 23 नवंबर को करंट प्राइस 1807 रुपये से प्रति शेयर रहा. इस तरह निवेशकों अभी करंट प्राइस से 18 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है. बीते 5 साल में शेयर का रिटर्न 484 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. वहीं, इस साल अब तक शेयर फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है.
बता दें, बीते 18 नवंबर को एस्कॉर्ट्स ने कुबोटा में 4.69 करोड़ अतिरिक्त शेयर ओपन ऑफर के जरिए खरीदने का एलान किया. डील पूरी होने के बाद एस्कॉर्ट्स के मालिक नंदा इसके को-प्रमोटर हो जाएंगे. कुबोटा की शेयरहोल्डिंग बढ़कर 53.5 फीसदी हो जाएगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल (Emkay Global) का कहना है कि कुबोटा का टेकओवर एस्कॉर्ट्स की मीडियम टर्म ग्रोथ आउटलुक को बेहतर करेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा ट्रैक्टर इम्पोर्ट का लोकलाइजेशन फिलहाल कुबोटा के इंडिया ज्वाइंट वेंचर की ओर से किया जा रहा है. कुबोटा की ग्लोलब सेल्स का सपोर्ट एस्कॉर्ट्स को ग्लोबल कम्पोनेंट सप्लाई करने में मिलेगा. इसके अलावा हाई-एंड ट्रैक्टर्स, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और फार्म इम्पिलमेंट्स के लिए एस्कॉर्ट्स को टेक्नोलॉजी सपोर्ट भी मिलेगा. ब्रोकरेज हाउस ने FY23E/24E के लिए EPS5%/7% बढ़ा दिया है. साथ ही FY22-24E में Revenue/EPS का CAGRs 12%/17% फीसदी रहने का अनुमान जताया है.
बाजार के दिग्गज निवेशक Rakesh Jhunjhunwala के पास Escorts Limited में 4.8 फीसदी की हिस्सेदारी है. उनके पोर्टफोलियो में कंपनी के 6,400,000 शेयर शामिल हैं. करंट प्राइस के लिहाज से इन शेयरों की कुल वैल्यू 1,158.7 करोड़ रुपये है. एस्कॉर्ट्स लिमिटेड काफी लंबे समय से राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में बना हुआ है.
(डिस्क्लेमर: यहां निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं है. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श कर लें.)