&format=webp&quality=medium)
(Image: Reuters)
Rakesh Jhunjhunwala portfolio stock: सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिनकी वैल्युएशन में बदलाव आया है. ब्रोकरेज हाउसअर्निंग और बिजनेस ग्रोथ की संभावना देखकर नए सिरे से रेटिंग कर रहे हैं. हेल्थ सेक्टर की फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्युरिटीज (ICICI Securities) ने नजरिया बदला है. मार्केट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले इस स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ने टारगेट प्राइस बढ़ाया है. हालांकि, पॉजिटिव आउटलुक के साथ रेटिंग 'बाय' से डाउनग्रेड कर 'होल्ड' कर दी है. 300 रुपये से कम कीमत के इस शेयर में निवेशकों को एक साल में 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिल चुका है.
ICICI सिक्युरिटीज ने फोर्टिस हेल्थकेयर पर अपना टारगेट प्राइस 282 रुपये से बढ़ाकर 303 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने फोर्टिस के शेयरों पर इसकी 'होल्ड' रेटिंग रखी है. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म का नजरिया कंपनी की ग्रोथ रिकवरी, कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन पर कंपनी के प्रयास और ऑपरेटिंग फायदे को लेकर पॉजिटिव बना हुआ है. हाल में कंपनी पर हुए बदलावों के चलते रेटिंग बाय से होल्ड की है.
ICICI सिक्युरिटीज का कहना है कि Q2FY22 में फोर्टिस हेल्थकेयर के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं. रिकॉर्ड ARPOB का कंपनी का सपोर्ट मिला है. । सितंबर तिमाही के दौरान अस्पतालों और डायग्नोस्टिक्स इन दोनों सेगमेंट में अच्छी रिकवरी रही. ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि ऑक्यूपैंसी में सुधार और माहौल सामान्य होने के साथ इसमें रुझान बना रहेगा.
फोर्टिस हेल्थकेयर के स्टॉक्स ने बीते एक साल में दमदार रिटर्न दिया है. इनमें निवेशकों की दौलत डबल से ज्यादा हो गई है. रिटर्न चार्ट देखें तो इस शेयर का एक साल का रिटर्न 106 फीसदी रहा है. वहीं, इस साल अब तक यह शेयर करीब 88 फीसदी उछल चुका है. 17 नवंबर 2021 को शेयर का भाव 293 रुपये पर रहा.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
फोर्टिस हेल्थकेयर में दिग्गज भारतीय निवेशक और शेयर बाजार के ट्रेडर राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पास 4.2 फीसदी होल्डिंग है. 17 नवंबर 2021 को इसकी मार्केट वैल्यू 936.6 करोड़ रुपये रही. सितंबर 2021 में झुनझुनवाला ने फोर्टिस हेल्थकेयर में 0.1 फीसदी हिस्सेदारी घटाई थी.
जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान फोर्टिस हेल्थकेयर की इनकम सालाना आधार पर 47% की बढ़ी है. इसमें अस्पतालों और SRL (diagnostics) दोनों में ग्रोथ हुई है. कंपनी का EBITDA मार्जिन 19.4% पर फ्लैट बना रहा और लागत धीरे-धीरे सामान्य हो रही थी. कंपनी लागत कंट्रोल के उपाय जारी रखे हुए है.
ब्रोकरेज का मानना है कि धीरे-धीरे इनकम ग्रोथ में रिकवरी के साथ कॉस्ट कंट्रोल करने के उपायों के चलते FY'21-FY23E में EBITDA मार्जिन 820 बीपीएस (8.20 फीसदी) सुधरकर 18.2% तक बढ़ सकती है. ब्रोकरेज ने FY22E-FY23E के लिए इनकम का अनुमान 5-6% और EBITDA अनुमान 5-10% बढ़ाया है.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर सलाह ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)