&format=webp&quality=medium)
बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर रिटेल निवेश्कों की हमेशा नजर बनी रहती है. (reuters)
Rakesh Jhunjhunwala Portfolio Stock: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक दमदार शेयर मौजूद हैं. उनके पोर्टफोलियो में कुछ शेयर ऐसे हैं, जिनकी कीमत 100 रुपये से भी कम है. लेकिन शेयर की वैल्यू दमदार है. उनके फंडामेंटल मजबूत हैं और आने वाले दिनों में वे बेहद शानदार रिटर्न दे सकते हैं. इन्हीं में एक NCC Ltd. है, जो कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर है. कंपनी के तिमाही नतीजों से आगे दमदार ग्रोथ नजर आ रही है, जिसे देखते हुए ब्रोकरेज हाउस जियोजीत ने शेयर में निवेश की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस का अनुमान है कि मौजूदा भाव से इसमें 30 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है. कंपनी के ऑर्डर बुक में ग्रोथ है और कई नए ऑर्डर पाइपलाइन में हैं.
ब्रोकरेज हाउस जियोजीत ने NCC Ltd. में निवेश की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस ने शेयर के लिए 130 रुपये का लक्ष्य दिया है. शेयर क करंट प्राइस 78 रुपये है. इस लिहाज से शेयर में निवेशकों को मौजूदा भाव से 32 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि NCC का ऑर्डरबुक बेहद मजबूत है और कंपनी आने वाले दिनों में अपनी बैलेंसशीट मजबूत करने पर फोकस कर रही है. ऑर्डरबुक की बत करें तो यह 39,112 करोड़ रुपये है. H1FY22 में आर्डरफ्लो 5611 करोड़ रुपये का रह है. इसके चलते अने वाले 3 से 4 साल के लिए रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर है. जल जीवन मिशन के चलते कंपनी के और ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. ब्रोकरेज हाउस ICICI डायरेक्ट ने भी शेयर में निवेश की सलाह दी है और टारगेट 100 रुपये तय किया है.
NCC एक इंफ्रा कंपनी है, जिसक बिजनेस डाइवर्सिफाइड है. कंसट्रक्शन सेक्टर के हर सेग्मेंट में कंपनी काम कर रही है. Q2FY22 का रेवेन्यू सालाना आधार पर 43 फीसदी बढ़ा है, जो अनुमान से बेहतर है. लॉकडाउन खुलने के बाद कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी बढ़ रही है, जिसका फायदा मिल रह है. EBITDA मर्जिन कुछ घटा है, लेकिन ऐसा कमोडिटी की ज्याद कीमतों की वजह से हुआ है. FY22 में NCC क टरगेट 14,000 करोड़ के फ्रेश आर्डर पर है. कोविड 19 की अनिश्चितता के चलते कंपनी ने अगे के लिए कोई गाइडेंस नहीं दिय है, लेकिन उम्मीद है कि H2FY22 में एग्जीक्यूशन में तेजी आएगी.
कंस्ट्रक्शन कंपनी NCC Ltd. का स्टॅक रकेश झुनझुनवला क पसंदीदा शेयर है उनके पोर्टफेलिये में कंपनी के 78,333,266 हैं, जिनकी करंट प्राइस पर वैल्यू 619 करोड़ रुपये के करीब है. Rakesh Jhunjhunwala के पास कंपनी में 12.8 फीसदी हिस्सेदारी है. उन्होंने शेयर पर भरोसा बरकरार रखते हुए सिंतबर तिमाही के लिए इस कंपनी की शेयरहेल्डिंग में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. जून तिमाही में भी उनके पास कंपनी में 12.8 फीसदी हिस्सेदारी थी.