Rakesh JHunjhunwala के इस शेयर में आएगी बड़ी गिरावट! 100 रु से भी नीचे जा सकती है कीमत, क्या करेंगे आप?

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल SAIL में गिरावट आने की आशंका है. ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में शेयर का भाव 100 रुपये से भी नीचे जा सकता है.
Rakesh JHunjhunwala के इस शेयर में आएगी बड़ी गिरावट! 100 रु से भी नीचे जा सकती है कीमत, क्या करेंगे आप?

राकेश झुनझुनवाला की मेटल शेयर SAIL में 1.4 फीसदी हिस्सेदारी है. उन्होंने बीते जून तिमाही में इस शेयर को पोर्टफोलियो में शामिल किया था. (reuters)

Rakesh Jhunjhunwala favourite Stocks: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक और भारत के वॉरेन बफे कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल सबसे नए शेयरों में एक SAIL में आगे गिरावट आने की आशंका है. आने वाले दिनों में शेयर का भाव 100 रुपये से भी नीचे जा सकता है. अभी शेयर का भाव 121 रुपये के आस पास है. ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने SAIL के शेयरों में बिकवाली की सलाह दी है और इसके लिए 99 रुपये का टारगेट दिया है. मेटल सेक्टर की इस लार्जकैप कंपनी के शेयरों में राकेश झुनझुनवाला ने जून तिमाही में खरीददारी की थी. यह उनके सबसे नए निवेश में से एक है. शेयर में पिछले दिनों अच्छी खासी तेजी आ चुकी है.

राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी

राकेश झुनझुनवाला की मेटल शेयर SAIL में 1.4 फीसदी हिस्सेदारी है. उन्होंने बीते जून तिमाही में इस शेयर को पोर्टफोलियो में शामिल किया था. उनके पास कंपनी के 57,500,000 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू करंट शेयर प्राइस के हिसाब से 694 करोड़ के करीब है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिग्गज निवेशकों की भी है पसंद

SAIL कंपनी का शेयर दिग्गज निवेशकों की पसंद रहा है. जून तिमाही में इस शेयर में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 5.59 फीसदी है. जबकि विदेशी निवेशकों यानी FII की होल्डिंग 5.01 फीसदी है. मार्च तिमाही में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 5.67 फीसदी थी, जबकि FII की होल्डिंग 4.32 फीसदी थी. शेयर में DII की हिस्सेदारी 15.6 फीसदी है. इसमें प्रमोटर्स की 65 फीसदी की अच्छी खासी हिस्सेदारी है.

1 साल का 200% रिटर्न

मेटल सेक्टर के इस लार्जकैप शेयर ने निवेशकों को बीते 1 साल में मालामाल कर दिया है. पिछले 1 साल का रिटर्न 205 फीसदी रहा है. इस दौरान शेयर का भाव 39 रुपये से बढ़कर 121 रुपये पर पहुंच गया. वहीं साल 2021 की बात करें तो शेयर ने 62 फीसदी रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीने का रिटर्न 57 फीसदी रहा है. लंबी अवधि में भी यह शेयर मुनाफे का सौदा रहा है. 5 साल में निवेशकों को यहां 160 फीसदी के करीब रिटर्न मिला है.

जून तिमाही में 3897 करोड़ का मुनाफा

जून तिमाही में SAIL का मुनाफा 3897 करोड़ रुपये रहा था, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1226 करोड़ का घाटा हुआ था. वहीं इस दौरान कंपनी की आय सालाना आधार पर 122 फीसदी बढ़कर 20755 करोड़ रही थी. एक साल पहले की समन तिमाही में कंपनी की आय 9346 करोड़ रुपये रही थी. कंपनी का कुल खर्च जून तिमाही में 15,604 करोड़ रहा था, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 11,325 करोड़ रुपये था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6