Best Ways to Buy Gold: सोने में तेजी से बढ़त देखी जा रही है.ऐसे में सोने की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों के लिए इसमें निवेश करने का एक सुनहरा मौका भी है.जी हां गोल्ड में निवेश करके आप अपना फ्यूचर आसानी से सेफ कर सकते हैं.सोना में निवेश करने के कई ऐसे ऑप्शन हैं, जो आपको अच्छा पैसा दे सकते हैं. अगर आप सोने में निवेश पर विचार कर रहे हैं, तो गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड म्यूचुअल फंड्स जैसे डिजिटल विकल्पों पर ध्यान दे सकते हैं. तो चलिए जानेंगे गोल्ड के किन ऑप्शन में आप निवेश कर सकते हैं.
1/6गोल्ड की कीमतें दिनों दिन तेजी के सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही हैं.यही कारण है कि गोल्ड खरीदना सबसे महंगा सौदा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोल्ड भले ही कितना ही महंगा क्यों ना हो लेकिन ये इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है.वैसे तो लोगों को हमेशा यही लगता है कि गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करना मतलब ज्वैलरी या सिक्का खरीद लेना होता, लेकिन गोल्ड इन्वेस्टमेंट के और भी कई शानदार ऑप्शन हैं जिनमें हर कोई निवेश कर सकता है.
3/6सोने में इन्वेस्टमेंट करने का अच्छा ऑप्शन होता है सिक्के और गोल्ड छड़ को खरीदना. अब आप सोचेंगे कि आखिर इनको कहां से खरीदा जा सकता है, तो बता दें कि सिक्के और गोल्ड छड़ को आप बैंक, ज्वैलर्स या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आसानी से खरीद सकते हैं.सिक्के और छड़ों को एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है जिस पर ज्वैलरी की तरह से मेकिंग चार्ज नहीं लगता है और जब आप इसको बेचते हैं तो फिर कीमत में भी कोई कटौती नहीं होती है.
4/6सरकार की ओर से जारी किया जाने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) को भी आप चुन सकते हैं. जी हां सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को गोल्ड इन्वेस्टमेंट का एक बेस्ट सुरक्षित और सस्ता ऑप्शन माना जाता है.सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में अगर आप निवेश करेंगे तो इसमें रिटर्न के अलावा हर साल ब्याज भी अच्छा खासा मिलता है. खास बात है कि ज्वैलरी आदि की तरह से इसको सुरक्षित तरीके से रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती है.
5/6सोने में निवेश का अगर प्लान कर रहे हैं तो फिर गोल्ड ईटीएफ को समझना आपके लिए बहुत जरूरी है. गोल्ड ईटीएफ निवेशकों के लिए फ्यूचर का एक अच्छा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है. गोल्ड ईटीएफ के जरिए गोल्ड को शेयरों की तरह से आसानी से खरीदा-बेचा जा सकता है. गोल्ड ईटीएफ (गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में गोल्ड को वर्चुअल स्टाइल में खरीदा जाता है, यही कारण है कि गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने वालों को स्टोरेज की कोई चिंता नहीं होती है.
6/6गोल्ड म्यूचुअल फंड के बारे में निवेशकों को पता होना बहुत जरूरी होता है. जी हां गोल्ड म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट का एक जबरदस्त ऑप्शन माना जाता है. फ्यूचर में पैसा बनाने के लिए आप किसी अच्छे गोल्ड म्यूचुअल फंड में आसानी से पैसा लगाएं और फिर लॉन्ग टाइम में अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. बाजार में एक्सिस गोल्ड फंड, एसबीआई गोल्ड फंड और एचडीएफसी गोल्ड फंड जैसे कई ऑप्शन निवेशकों के लिए मौजूद हैं.(नोट-खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, गोल्ड में निवेश से पहले सारी स्कीम की जानकारी हासिल करें)