जब मार्केट ऊपर-नीचे होता है तो ज्यादातर लोग जल्दी फैसले लेने लगते हैं. लेकिन ऐसे समय में सबसे बड़ी जरूरत होती है धैर्य और सही रणनीति की. अगर इन गलतियों से बचा जाए तो न सिर्फ नुकसान से बचा जा सकता है, बल्कि लंबे समय में अच्छा मुनाफा भी कमाया जा सकता है.
1/5मार्केट में गिरावट आते ही शेयर बेच देना सबसे बड़ी गलती है. ऐसा करने से आपका नुकसान पक्का हो जाता है. इतिहास गवाह है कि समय के साथ मार्केट दोबारा संभल जाता है और जो लोग धैर्य रखते हैं, वे अच्छे रिटर्न पाते हैं.
2/5हर कोई सही वक्त पर खरीदने और बेचने की कोशिश करता है, लेकिन सच्चाई यह है कि शॉर्ट-टर्म मूवमेंट की भविष्यवाणी करना लगभग नामुमकिन है. यहां तक कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट भी इसमें गलती कर बैठते हैं. इस वजह से अच्छे मौकों को हाथ से खोना पड़ता है.
3/5पूरी रकम एक ही एसेट क्लास में लगाना रिस्क बढ़ा देता है. सही तरीका है इक्विटी, डेब्ट और गोल्ड जैसे अलग-अलग ऑप्शन में निवेश बांटना. इससे रिस्क कम होता है और रिटर्न बैलेंस्ड रहता है.
4/5मार्केट गिरते ही लोग एसआईपी बंद कर देते हैं, जबकि यही वक्त सबसे बेहतर खरीदारी का मौका होता है. एसआईपी जारी रखने से आप ज्यादा यूनिट्स सस्ते में खरीद पाते हैं और कंपाउंडिंग का असली फायदा मिलता है.
5/5शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव के कारण कई लोग अपने बड़े लक्ष्यों को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन असली निवेशक वही है जो डिसिप्लिन बनाए रखे और अपने फाइनेंशियल गोल्स की ओर लगातार आगे बढ़ता रहे. यही रास्ता लंबे समय में दौलत बनाने का है.