Super 6 Stocks: बाजार में अलग-अलग ट्रिगर्स की वजह से अलग-अलग शेयरों में एक्शन देखने को मिलता है. ऐसे में किन शेयरों में ज्यादा कमाई हो सकती है, निवेशकों की नजर ऐसे शेयरों पर रहती है. अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में ट्रेडिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको आज के सुपर 6 स्टॉक्स देख लेने जरूरी है. इन शेयरों में पैसा लगाकर निवेशक दमदार कमाई कर सकते हैं.
1/6F&O में डिविडेंड के एडजस्टमेंट पर SEBI ने सर्कुलर जारी किया है. मार्केट वैल्यू के 2% या अधिक वैल्यू के डिविडेंड का होगा एडजस्टमेंट. 29 जून के बाद से ऐलान होने वाले सभी शेयरों के डिविडेंड पर लागू होगा ये नया सर्कुलर.
2/61700 रुपए प्रति शेयर पर बायबैक को मंजूरी मिल गई है. ओपन मार्केट के जरिए शेयरों का बायबैक होगा. 120 करोड़ रुपए के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी गई है.
3/6सितम्बर सीरीज से F&O से बाहर हो जाएगा. ऐसे में निवेशकों की नजर इस एसेट मैनेजमेंट कंपनी पर रहेगी.
4/6जम्मू एंड कश्मीर बैंक के शेयर पर नजर रहेगी. बैंक 500 करोड़ रुपए का फंड जुटाएगी. बैंक कंपनी ये काम QIP/राइट्स इशू/ प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए करेगी. साथ ही एनसीडी के जरिए 1500 करोड़ भी रेज करेगी.
5/6कंपनी के प्रोमोटर JTEKT CORPORATION ने कुल 13 लाख शेयर 77.60 रुपए के भाव पर बेचे हैं. कुल हिसेदारी 0.53% से घटकर 68.82% हो गई है.
6/6IOC के जून सीरीज के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायर होंगे. 30 जून को 1:2 बोनस की एक्स-डेट की वजह से कॉन्ट्रैक्ट 1 दिन पहले एक्सपायर होंगे. ऐसे में निवेशकों की नजर इस शेयर पर रहेगी.