Stocks to watch: जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते कमोडिटी मार्केट में उथल-पुथल का असर भारतीय बाजारों पर पड़ रहा है. शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने स्टील स्टॉक्स पर रेटिंग डाउनग्रेड की है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस भी घटाया है. जिन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने अपनी राय बदली है उनमें Tata Steel, JSW और JSPL शामिल हैं.
1/4ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA का कहना है कि घरेलू स्टील की कीमतों में गिरावट आ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा माहौल मतें डिमांड-सप्लाई का बैलेंस कमजोर हुआ है. इसका असर घरेलू बाजार में कीमतों में नरमी के रूप में देखने को मिल सकता है.
2/4CLSA ने टाटा स्टील के स्टॉक की रेटिंग खरीदारी से घटाकर 'अंडरपरफॉर्म' कर दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1645 रुपये से घटाकर 1120 रुपये कर दिया है.
3/4CLSA ने JSW के स्टॉक की रेटिंग 'अंडरपरफॉर्म' से घटाकर 'सेल' कर दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 770 रुपये से घटाकर 550 रुपये कर दिया है.
4/4CLSA ने JSPL के स्टॉक की रेटिंग खरीदारी से घटाकर 'आउटपरफॉर्म' कर दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 695 रुपये से घटाकर 540 रुपये कर दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में खरीदारी/बिक्री की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले एडवाइजर से परामर्श कर लें)