Stock to buy: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखा जा रहा है. इस बीच कंपनियों के अर्निंग सीजन में बेहतर नतीजे और कॉरपोरेट डेवलपमेंट के दम पर कई स्टॉक आकर्षक नजर आ रहे हैं. बेहतर बिजनेस आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें आगे करंट प्राइस से 39 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5Chalet होटल्स लिमिटेड के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म IDBI कैपिटल ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 338 रुपये का है. 13 मई 2022 को शेयर का भाव 290 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 48 रुपये या करीब 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5सेरा सेनेटरीवेयर लिमिटेड के स्टॉक पर IDBI कैपिटल ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 5,447 रुपये का है. 13 मई 2022 को शेयर का भाव 3,912 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 1535 रुपये या करीब 39 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Coforge लिमिटेड के शेयर में एक्सिस सिक्युरिटीज ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 4200 रुपये का है. 13 मई 2022 को शेयर का भाव 3,740 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 460 रुपये या करीब 12 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड के शेयर में एक्सिस सिक्युरिटीज ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 160 रुपये का है. 13 मई 2022 को शेयर का भाव 119 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 41 रुपये या करीब 34 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में शेयरखान ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1,400 रुपये का है. 13 मई 2022 को शेयर का भाव 1,050 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 350 रुपये या करीब 22 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(सभी फोटो प्रतीकात्मक) (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)