Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले कारोबारी हफ्ते करीब एक फीसदी की रिकवरी की देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 639 अंक और निफ्टी 135 अंक मजबूत हुआ. बैंकिंग, फार्मा, मेटल सेक्टर में रिकवरी देखने को मिली. हालांकि, पूरे हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा. इसके बावजूद बाजार में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश हमेशा वेल्थ क्रिएशन में मदद करता है. कंपनियों के कॉरपोरेट डेवलपमेंट और बेहतर ग्रोथ आउटलुक के दम पर ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ क्वालिटी शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. हमने यहां 5 स्टॉक्स पर उनकी राय बताई है. इनमें मौजूदा भाव से आगे 33 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5MAS Financial Services के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 840 रुपये का है. 9 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 754 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 86 रुपये या करीब 11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Mahindra Lifespace Developers के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 640 रुपये का है. 9 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 534 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 106 रुपये या करीब 20 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Coal India के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Edelweiss Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 275 रुपये का है. 9 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 237 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 38 रुपये या करीब 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5IPCA Laboratories के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Edelweiss Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1160 रुपये का है. 9 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 871 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 289 रुपये या करीब 33 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Container Corporation of India Ltd CONCOR के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Anandrathi ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 820 रुपये का है. 9 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 752 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 68 रुपये या करीब 9 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)