Stocks to buy: ग्लोबल सेंटीमेंट्स के चलते भारतीय शेयर बाजारों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. जियोपॉलिटिकल टेंशन, महंगाई और बढ़ती ब्याज दरें बाजार के मूवमेंट के लिहाज से बड़े मैक्रो फैक्टर हैं. इस बीच, कंपनियों के अर्निंग्स सीजन चल रहे हैं. बाजार में जारी इस उतार-चढ़ाव के बीच कॉरपोरेट डेवलपमेंट के दम पर कई स्टॉक आकर्षक नजर आ रहे हैं. बेहतर बिजनेस आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी है. इनमें करंट प्राइस से 57 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5Manappuram Finance के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 165 रुपये का है. 5 अगस्त 2022 को शेयर का भाव 108 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 57 रुपये या करीब 53 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5MAS Financial के स्टॉक पर Axis Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 775 रुपये का है. 5 अगस्त 2022 को शेयर का भाव 584 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 191 रुपये या करीब 33 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Nilkamal के शेयर में AnandRathi ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2,985 रुपये का है. 5 अगस्त 2022 को शेयर का भाव 2,185 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 800 रुपये या करीब 37 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Dixon Technologies के शेयर में AnandRathi ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 4582 रुपये का है. 5 अगस्त 2022 को शेयर का भाव 3,820 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 762 रुपये या करीब 20 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Dodla Dairy के शेयर में ICICI Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 620 रुपये का है. 5 अगस्त 2022 को शेयर का भाव 507 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 113 रुपये या करीब 22 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)