Stocks to buy: दुनियाभर के बाजारों में उतार-चचढ़ाव का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. बाजार में जारी इस उतार-चढ़ाव के बीच कॉरपोरेट डेवलपमेंट के दम पर कई स्टॉक आकर्षक नजर आ रहे हैं. बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेस ने अगले 12 महीने के नजरिए से 5 क्वालिटी शेयरों में निवेश की सलाह दी है. इनमें मौजूदा भाव से 51 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5HDFC Bank के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1800 रुपये का है. 1 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 1,471 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 329 रुपये या करीब 22 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5HCL Technologies के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1140 रुपये का है. 1 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 927 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 213 रुपये या करीब 23 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Bosch के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 19795 रुपये का है. 1 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 17,630 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 2165 रुपये या करीब 12 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Divi's Lab के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 4450 रुपये का है. 1 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 3,599 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 851 रुपये या करीब 24 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Zee Entertainment के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Edelweiss ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 370 रुपये का है. 1 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 245 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 125 रुपये या करीब 51 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)