Stocks to buy: यूएस फेड के फैसले के बाद घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार का तेज बिकवाली देखने को मिली. ग्लोबल लेवल पर उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजारों पर भी हो रहा है. इस बीच, कॉरपोरेट डेवलपमेंट और ग्रोथ अनुमान के दम पर कई स्टॉक आकर्षक नजर आ रहे हैं. बेहतर बिजनेस आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी है. इनमें करंट प्राइस से 45 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5NOCIL लिमिटेड के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 306 रुपये का है. 16 जून 2022 को शेयर का भाव 243 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 63 रुपये या करीब 26 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Antony Waste Handling Cell के स्टॉक पर Dalal and Broacha ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 394 रुपये का है. 16 जून 2022 को शेयर का भाव 272 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 122 रुपये या करीब 45 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5ITC के शेयर में Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 335 रुपये का है. 16 जून 2022 को शेयर का भाव 260 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 95 रुपये या करीब 36 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Devyani International लिमिटेड के शेयर में Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 210 रुपये का है. 16 जून 2022 को शेयर का भाव 147 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 63 रुपये या करीब 43 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Bharti Airtel के शेयर में Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 910 रुपये का है. 16 जून 2022 को शेयर का भाव 653 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 257 रुपये या करीब 39 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)