शेयर बाजार (Share Market) में हर दिन हलचल रहती है. हर रोज कई शेयरों में तेजी और गिरावट देखने को मिलती हैं. ऐसे में निवेशकों को बाजार में पैसा लगाने से पहले यह जान लेना चाहिए कि कहां निवेश करना सुरक्षित रहेगा. ज़ी बिज़नेस की रिसर्च टीम ने आपके लिए चुनकर कुछ शेयर्स निकाले हैं, जिनमें खरीदारी और बिकवाली देखने को मिल सकती है. इसमें SBI, Bharti Airtel, Karnataka Bank, TVS Motors, Petronet LNG जैसे शेयर्स शामिल हैं.