डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कटौती हुई है. देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में डीजल की कीमतों में 5 पैसे की राहत मिली है. वहीं, पेट्रोल के भाव में शुक्रवार को कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. आज सभी महानगरों में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको गुरुवार वाले दाम ही चुकाने होंगे. इसके अलावा कच्चे तेल के दाम में भी लगातार गिरावट जारी है. आइए आपको सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट्स बताते हैं-
1/5आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन 5 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 64.60 रुपए और कोलकाता में हो 66.92 गई है. इसके अलावा मुंबई और चेन्नई में डीजल 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है. इसके बाद मुंबई में डीजल के दाम 67.69 रुपए और चेन्नई में 68.21 रुपए प्रति लीटर हैं.
2/5पेट्रोल के दाम में आज कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. आईओसीएल के मुताबिक पेट्रोल खरीदने के लिए जनता को कल वाले दाम ही चुकाने होंगे. गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का भाव 71.96 रुपए प्रति लीटर हो गया था. इसके अलावा कोलकाता में 77.62 रुपए, मुंबई में 74.60 रुपए और चेन्नई में 74.75 प्रति लीटर है.
3/5सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.
4/5ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.
5/5इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी लगातार गिरावट जारी है. डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) और ब्रेंट क्रूड (Brent) में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. WTI Crude और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 46.50 डॉलर प्रति बैरल और 51.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार दर्ज किया जा रहा है.