पेट्रोल की कीमतों (petrol price today) में आज इजाफा हुआ है. देश में 42 दिन के बाद पेट्रोल की कीमतों में तेजी आई हैं. 11 जनवरी को आखिरी बार पेट्रोल की कीमतों में उछाल देखा गया था. इसके बाद से लगातार पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी. बता दें शनिवार को पेट्रोल (petrol price in Delhi) की कीमतों में 5 पैसे का इजाफा हुआ है. वहीं डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए आपको बताते हैं कि देश के सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल (diesel price in delhi) खरीदने के लिए आपको कितने रुपए चुकाने होंगे.
1/5आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक आज देश की राजधानी दिल्ली समेत कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इस इजाफे के बाद देश की राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.94 रुपए है. वहीं, कोलकाता वासियों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 74.58 रुपए खर्च करने होंगे. चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 74.73 रुपए है.
2/5इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 4 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. इस इजाफे के बाद मुंबई वासियों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 77.60 रुपए खर्च करने होंगे. बता दें कि देश में 11 जनवरी के बाद 22 फरवरी को पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है. यानी लगातार 42 दिनों से या तो पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आ रही थी या फिर पेट्रोल के दाम स्थिर थे.
3/5इसके अलावा डीजल की कीमतों की बात करें तो लगातार चौथे दिन डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. यानी आज भी आपको मंगलवार वाले दाम ही चुकाने होंगे. मंगलवार को डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी. जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 64.65 रुपए, कोलकाता में 66.97, मुंबई में 67.75 रुपए और चेन्नई में 68.27 रुपए प्रति लीटर हो गए थे.
4/5सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.
5/5ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.