पेट्रोल (Petrol price today) और डीजल (Diesel Price Today) के दामों में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं देखा गया. सोमवार 17.02.2020 फरवरी 2020 को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.94 रुपये प्रति लीटर रही. वहीं एक लीटर डीजल के लिए 64.7 रुपये रही. जानकारों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट देखी जा सकती है.
1/5दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol price in Delhi) 71.94 रुपए प्रति लीटर रही. वहीं दिल्ली में डीजल 64.7 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.6 रुपये प्रति लीटर रही जबिक डीजल की कीमत 67.8 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई. इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.58 रुपये प्रति लीटर रही. जबिक डीजल की कीमत 67.02 रुपये प्रति लीटर रही. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.73 रुपये रही. जबिक डीजल की कीमत 68.32 रुपये प्रति लीटर रही.
2/5सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.
3/5ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.
4/5आने वाले समय में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम के तेवर में नरमी के ही संकेत मिल रहे हैं. दरअसल, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम में बीते सप्ताह तेजी लौटी, लेकिन चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप के कारण तेल की मांग नरम रहने से कीमतों में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है. उधर, इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) का अनुमान है कि इस साल की पहली तिमाही में कच्चे तेल की वैश्विक खपत मांग पिछले साल के मुकाबले 4.35 लाख बैरल घट सकती है. चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप महामारी का रूप ले चुका है और इसकी चपेट में आने से 1,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
5/5तेल उत्पादक देशों का संगठन ओपेक (OPEC) और रूस द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में अतिरिक्त कटौती करने के संकेत दिए जाने से बीते सप्ताह कीमतों में तेजी आई, लेकिन जानकार बताते हैं कि मांग घटने के कारण कीमतों पर दबाव बना रह सकता है. ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा ने कहा कि कोरोनावायरस से चीन में परिवहन व्यवस्था और उद्योग-धंधे प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण कच्चे तेल की मांग काफी घट गई है. इसलिए कीमतों पर दबाव बना रहेगा.