सोना अब अकेला नहीं चमक रहा, निवेश की दुनिया में अब चांदी भी कमाल कर रही है. जी हां अगर निवेशक कम पैसों से अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं, तो सिर्फ ₹100 में डिजिटल सिल्वर, सिल्वर ETF, सिल्वर म्यूचुअल फंड SIP, ई-सिल्वर अकाउंट जैसे ऑप्शन को चुन सकते हैं. इन ऑप्शन से न सिर्फ आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है, बल्कि ज्वेलर के झंझट, मेकिंग चार्ज और चोरी के खतरे से भी मुक्ति मिलती है. तो फिर चलिए जानेंगे कैसे अब वक्त है पोर्टफोलियो में चांदी जोड़कर अपनी किस्मत चमकाने का.
1/8जब भी इन्वेस्टमेंट की बात आती है, तो हमारी आंखों के सामने सबसे पहले 'सोना' चमकने लगता है. हर किसी को लगता है निवेश के लिए गोल्ड सेफ ऑप्शन है,लेकिन क्या आपने कभी सोने के 'छोटे भाई' यानी चांदी पर गौर किया है? जी हां अगर नहीं, तो आप एक बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.आज के समय में चांदी अब सिर्फ पायल और बर्तन तक सीमित नहीं रह गया है, चांदी साइलेंट रूप से पैसा बनाने का निवेश ऑप्शन बन चुका है, जो चुपचाप निवेशकों की जेब भर रहा है.
2/8बढ़ती औद्योगिक मांग (खासकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों और सोलर पैनल्स में) और सोने के मुकाबले चांदी काफी कम दाम में होती है, जिससे इसमें निवेश करना फायदेमंद हो सकता है. अब आपको चांदी खरीदने के लिए किसी ज्वेलर के पास जाने, उसकी शुद्धता की चिंता करने या उसे लॉकर में रखने का झंझट पालने की कोई जरूरत नहीं है.जी हां तो बताएंगे घर बैठे चांदी में निवेश करने के 5 सबसे स्मार्ट और आसान तरीके.
3/8चांदी के सिक्के और बिस्किट दादी-नानी के द्वारा आजमाया हुआ ये तरीका आज भी लोगों को पसंद आता है.असली चांदी के सिक्के और बिस्किट खरीदना आज भी लोगों को पसंद है. इसमें सबसे बड़ा बेनेफिट्स यह होता है कि आपको तसल्ली रहती है कि आपकी पूंजी आपके हाथ में है. लेकिन ध्यान दें, इसमें मेकिंग चार्ज काफी हाई हो सकते हैं.चांदी का सामाने घर में रखने पर चोरी का डर और लॉकर का खर्च भी जुड़ जाता है. वहीं, इसको बेचते समय बाज़ार भाव से कम कीमत मिलती है, जिससे मुनाफा घट सकता है तो हमेशा निवेश से पहले फायदे-नुकसान जरूर तौल लेना चाहिए.
4/8आज के समय में सिल्वर में इन्वेस्टमेंट करना उतना ही आसान हो गया है जितना UPI से पेमेंट करना. डिजिटल सिल्वर के जरिए आप ऑनलाइन ऐप्स पर केवल ₹100 में ही चांदी खरीद सकते हैं.इस निवेश में आपको ना मेकिंग चार्ज, न स्टोरेज की टेंशन होगी,आपको ये सब कुछ एक क्लिक में मिल जाएगा. जब चाहें खरीदें और जब चाहें बेचें, हालांकि, चांदी में भी करीब 3% GST लगता है और कुछ प्लेटफॉर्म प्रोसेसिंग फीस भी लेते हैं.लेकिन फिर भी, यह तरीका नए जमाने के निवेशकों के लिए बेहद सुविधाजनक और स्मार्ट ऑप्शन होता है.
5/8अगर आप शेयर मार्केट में दिलचस्पी रखते हैं, तो फिर सिल्वर ETF यानी Silver Exchange Traded Fund निवेशकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है चांदी में निवेश का.इस ऑप्शन में आप स्टॉक एक्सचेंज से ‘चांदी का शेयर’ खरीदते हैं, ठीक वैसे ही जैसे किसी कंपनी का शेयर खरीदते हैं. इस इन्वेस्टमेंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम खर्च में आप चांदी के मालिक बन सकते हैं. इसे कभी भी ऑनलाइन खरीदा या बेच सकते हैं और ये पूरा सिस्टम पारदर्शी और आसान होता है. हालांकि इसके लिए आपके पास एक डीमैट अकाउंट होना जरूरी है.
6/8अगर कोई निवेशक हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करना चाहता है, तो फिर ‘सिल्वर म्यूचुअल फंड’ एक दमदार गुल्लक वाला ऑप्शन होने वाला है. इसमें SIP के जरिए आप नियमित निवेश कर सकते हैं, और आपका पैसा फंड मैनेजर द्वारा सिल्वर ETF में लगाया जाता है.वैसे इसके लिए डीमैट अकाउंट की जरूरत नहीं होती. छोटे निवेशकों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, हालांकि, इसमें ETF के खर्च के अलावा एक छोटा-सा एक्स्ट्रा खर्च (Expense Ratio) भी जुड़ता है, जिसे नजर अंदाज नहीं करें.
7/8अगर आप इन्वेस्टमेंट के मैदान में खिलाड़ी हैं और रिस्क लेने से डर नहीं लगता है, तो फिर चांदी वायदा (Silver Futures) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें फिक्स डेट और कीमत पर चांदी खरीदने-बेचने का कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है. कम राशि में बड़ा दांव लगाने का मौका इससे मिल सकता है, लेकिन इसमें उतना ही बड़ा जोखिम भी होता है. मार्केट की हलचल की समझ नहीं है तो इसमें नुकसान भी झेलना पड़ सकता है.
8/8अगर आप इन्वेस्टमेंट की दुनिया में कदम रख रहे हैं, तो सिल्वर एक स्मार्ट और वैकल्पिक ऑप्शन बन सकती है,डिजिटल सिल्वर पहली बार निवेश करने वालों के लिए ठीक मान सकते हैं.वहीं, अगर आप अनुशासित हैं और लंबी अवधि का फायदा चाहते हैं, तो सिल्वर म्यूचुअल फंड को चुन सकते हैं, जबकि आपके पास डीमैट अकाउंट है और मार्केट की समझ भी, तो सिल्वर ETF आपको बेहतर रिटर्न दे सकता है. हालांकि निवेश के लिए आप अपनी सुविधा और नॉलेज के हिसाब से कोई भी ऑप्शन चुनें.