वित्त वर्ष 20-21 (Financial Year 20-21) के बजट से बाजार को काफी उम्मीदें हैं. अगर सरकार इस बार के बजट में कैपिटल मार्केट के लिए कोई बड़ा ऐलान करती है तो रिलायंस निप्पॉन को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. HDFC सिक्योरिटीज के वी के शर्मा ने इस शेयर में निवेश करने की सलाह दी है. वी के शर्मा के मुताबिक इस शेयर से आप एक साल में 20 फीसदी तक का रिटर्न कमा सकते हैं. इसके साथ ही बजट में होने वाले ऐलानों का पॉजिटिव असर इस शेयर पर देखने को मिल सकता है.