&format=webp&quality=medium)
(Representational)
PharmEasy Filed DRHP for IPO: ऑनलाइन फार्मेसी PharmEasy की पैरेंट कंपनी एपीआई होल्डिंग्स (API Holdings) 6,250 करोड़ रुपये का आईपीलो लाने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेग्युलेटर सेबी के पास आवेदन फाइल किया है. कंपनी की ओर से दाखिल ड्रॉफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, फ्रेश इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाया जाएगा. कंपनी 1,250 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के प्राइवेट प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है. अगर आईपीओ से पहले प्लेसमेंट किया जाता है, तो इश्यू का आकार कम हो जाएगा.
कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल 1,929 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज चुकाने, 1250 करोड़ रुपये से ऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए खर्च करने और 1,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी. एपीआई होल्डिंग्स अग्रणी डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म है. इसके निवेशकों में प्रोसस वेंचर्स (पूर्व में नैस्पर्स वेंचर्स), TPG ग्रोथ, टेमसेक, CDPQ, LGT लाइटरॉक, ऐट रोड्स और थिंक इन्वेस्टमेंट्स शामिल हैं.
कंपनी ने आईपीओ के लिए सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन सटैनली इंडिया और BoFA सिक्युरिटीज इंडियाको बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है. जून में फार्मईजी ने डाग्नोस्टिक चेन थायरेकेयर (Thyrocare) में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने का एलान किया था. अभी फार्मईजी मुख्य रूप से मेडिसिन डिलिवरी करती है.