PGIM MF का नया फंड, 15 नवंबर को खुलेगा; 5,000 रुपये से कर सकते हैं निवेश 

Mutual Fund NFO: PGIM MF का यह फंड भारत का पहला ग्लोबल रियल एस्टेट सिक्योरिटीज फंड है.
PGIM MF का नया फंड, 15 नवंबर को खुलेगा; 5,000 रुपये से कर सकते हैं निवेश 

(Representational) 

Mutual Fund NFO: म्‍यूचुअल फंड में निवेश का एक नया ऑप्‍शन मिलने जा रहा है. पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड (PGIM MF) ने पीजीआईएम इंडिया ग्लोबल सेलेक्ट रियल एस्टेट सिक्योरिटीज फंड ऑफ फंड (PGIM India Global Select Real Estate Securities Fund of Fund) लॉन्च किया है. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड है. यह भारत का पहला ग्लोबल रियल एस्टेट सिक्योरिटीज फंड है. एनएफओ (NFO) सदस्यता के लिए 15 नवंबर 2021 को खुलेगा, जो 29 नवंबर, 2021 को बंद होगा. फंड का बेंचमार्क इंडेक्स FTSE EPRA NAREIT Developed Index है.

रियल एस्‍टेट सेक्‍टर में लौट रही है तेजी

पीजीआईएम ग्लोबल सेलेक्ट रियल एस्टेट सिक्योरिटीज फंड की यूनिट्स खासतौर से आरईआईटी (REIT) और दुनिया भर की रियल एस्टेट कंपनियों की इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज में निवेश करती है. पीजीआईएम म्यूचु्अल फंड के मुताबिक, ग्‍लोबल स्तर पर महामारी के दौरान अचल संपत्ति एक एसेट वर्ग के रूप में और निवेश के तौर पर सामने आया है. जैसे-जैसे दुनिया भर की इकोनॉमी फिर से खुलती जा रही हैं, होटल और रेस्तरां जैसी एसेट्स की डिमांड में बढ़ोतरी का फायदा होगा. महामारी ने पहले से ही चल रहे रुझानों को तेज कर दिया है. जैसेकि क्लाउड कंप्यूटिंग, रिमोट स्कूलिंग, रिमोट वर्किंग, ई-कॉमर्स, लास्ट माइल रिटेल. इस तरह, रियल एस्टेट के डेवलपमेंट के नए-नए अवसर सामने आ रहे हैं.

PGIM रियल एस्टेट और ग्लोबल रियल एस्टेट सिक्योरिटीज एमडी और बिजनेस प्रमुख, रिक रोमानो का कहना है कि रियल एस्टेट स्पेस की डिमांड जल्‍द पटरी पर लौट सकती है. ग्रेड ए कमर्शियल, सेल्फ-स्टोरेज, लॉजिस्टिक्स, लास्ट माइल रिटेल, सीनियर लिविंग, कोल्ड स्टोरेज जैसी सब-कैटेगरी या तो भारत में नहीं हैं या ग्‍लोबल मार्केट के मुकाबले निवेश लायक सिक्योरिटीज के रूप में बड़े पैमाने पर उपलब्ध नहीं हैं.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

5,000 रुपये मिनिमम से आवेदन

इस फंड में मिनिमम 5,000 रुपये से आवदेन किया जा सकता है. इसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल निवेश कर सकते हैं. इस स्‍कीम (डेट/आर्बिट्राज फंड) में आवंटन के बाद 10 फीसदी यूनिट को 90 दिन के भीतर बिना एग्जिट लोड रिडीम या बाहर निकला सकता है. तय लिमिट से ज्‍यादा यूनिट रिडीम कराने पर 0.50 फीसदी एग्जिट लोड देना होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6