&format=webp&quality=medium)
पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल के दामों में कमी की (फोटो - पीटीआई)
Petrol and diesel prices today: पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार को डीजल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर तक की कमी की. दामों में कमी के बाद दिल्ली में डीजल 73.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. डीजल की कीमतों में पिछले हफ्ते से ही गिरावट देखी जा रही है.
चारों महानगरों में ये रहे रेट
सोमवार को दामों में बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल 82.08 रुपये और डीजल 73.16 रुपये प्रति लीटर हो गया. मुंबई में पेट्रोल 88.73 रुपये और डीजल 79.69 रुपये लीटर रहा, चेन्नई में पेट्रोल 85.04 रुपये और डीजल 78.48 रुपये लीटर वहीं कोलकाता में पेट्रोल 83.57 रुपये और 76.66 डीजल रुपये लीटर मिल रहा है. नोएडा में पेट्रोल 82.36 रुपये और डीजल 73.47 रुपये लीटर हो गया है.
डीजल के दामों में लगातार हो रही है कमी
पिछले एक हफ्ते में पेट्रोलियम कंपनियां डीजल के रेट में लगातार 40 पैसे प्रति लीटर की कमी कर चुकी हैं. हालांकि पेट्रोल के रेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.
हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं रेट्स
रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
इस तरह चेक करें अपने शहर में रेट
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.