फिर महंगा हुआ पेट्रोल, दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 69 रुपए के पार, जानें क्या हैं नए रेट्स

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट्स में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार को भी पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल की कीमतों (Diesel Price Today) में इजाफा हुआ है. आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, देश के सभी महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे का इजाफा हुआ है.
फिर महंगा हुआ पेट्रोल, दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 69 रुपए के पार, जानें क्या हैं नए रेट्स

सभी महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे का इजाफा हुआ है. (Reuters)

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट्स में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार को भी पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल की कीमतों (Diesel Price Today) में इजाफा हुआ है. आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, देश के सभी महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे का इजाफा हुआ है. इस इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली (New Delhi Petrol price) में एक लीटर पेट्रोल के दाम 75.96 रुपए हैं.

दिल्ली में 69 रुपए के पार पहुंचे डीजल के दाम
इसके अलावा डीजल की कीमतों में शुक्रवार को 11 और 12 पैसे का इजाफा हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 11 पैसे की तेजी आई है. इस तेजी के बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल का दाम 69.05 रुपए है. वहीं, कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए आपको 71.42 रुपए चुकाने होंगे.

मुंबई में भी बढ़े दाम
मुंबई और चेन्नई में डीजल के रेट्स में 12 पैसे का इजाफा हुआ है. इस इजाफे के बाद देश की आर्थिक राजधानी में डीजल का दाम 72.41 रुपए प्रति लीटर है. इसके अलावा चेन्नईवासियों को एक लीटर डीजल के लिए 72.97 रुपए प्रति लीटर हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

अन्य महानगरों में जानिए पेट्रोल के दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 78.54 रुपए हैं. वहीं चेन्नईवासियों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 78.92 रुपए चुकाने होंगे. इसके अलावा मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 81.55 रुपए खर्च करने होंगे.

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इस तरह जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.