पेट्रोल हुआ महंगा, घर से निकलने से पहले जानें क्‍या है आज का भाव

एक दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल के भाव फिर बढ़ गए हैं. तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में आठ पैसे जबकि कोलकाता में 12 पैसे और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. हालांकि डीजल के भाव में लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ.
पेट्रोल हुआ महंगा, घर से निकलने से पहले जानें क्‍या है आज का भाव

डीजल के भाव में लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ. (Reuters)

एक दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल के भाव फिर बढ़ गए हैं. तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में आठ पैसे जबकि कोलकाता में 12 पैसे और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. हालांकि डीजल के भाव में लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ.

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.35 रुपये, 75.77 रुपये, 78.96 रुपये और 76.18 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

हालांकि बुधवार को पेट्रोल के भाव में पिछले लगातार 4 दिन से जारी बढ़ोतरी का सिलसिला थम गया था. तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया. डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन स्थिरता बनी रही. हालांकि कच्चे तेल के भाव में पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद फिर रिकवरी आई है. पिछले सत्र में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के भाव में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73.27 रुपये, 75.65 रुपये, 78.88 रुपये और 76.09 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

पिछले चार दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले साल नवंबर के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर है. इससे पहले दिल्ली में 28 नवंबर 2018 को पेट्रोल 73.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड पिछले सत्र के मुकाबले 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 64.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.