&format=webp&quality=medium)
कच्चे तेल में नरमी से भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में और गिरावट की संभावना बनी हुई है. (Reuters)
क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सत्र में गिरावट के बाद बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 40 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बंद हुआ. कच्चे तेल में नरमी से भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में और गिरावट की संभावना बनी हुई है.
बता दें कि भारत में ब्रेंट क्रूड की ही सप्लाई ज्यादा है. तेल कंपनियां इसी कच्चे तेल का ज्यादा आयात करती हैं. सऊदी अरब, रूस और ईरान भारत को सबसे ज्यादा तेल की सप्लाई करते हैं.
अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) पर ब्रेंट क्रूड का नवंबर डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 39.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.
वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) का अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध पिछले सत्र के मुकाबले 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 37.38 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.
Zee Business Live TV