&format=webp&quality=medium)
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बनी हुई है नरमी (फाइल फोटो)
दिल्ली और एनसीआर में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में रविवार को कोई बदलाव नहीं देखा गया. शनिवार को लगातार तीसरे दिन तेल के दामों में कमी देखने को मिली थी. त्योहारी मौसम में तेल की कीमतों में गिरावट से आम लोगों को काफी राहत मिली है.
रविवार को ये रहीं कीमतें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार को पेट्रोल 73.32 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं डीजल 66.46 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 75.97 रुपये प्रति लीटर रहा जबकि डीजल 68.82 रुपये प्रति मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल 78.93 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है जब्कि डीजल 69.66 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है.
एनसीआर में ये रहे दाम
नोएडा में रविवार को पेट्रोल 74.93 रुपये प्रति लीटर पर और डी़जल 66.72 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 73.13 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.66 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.
ऐसे पता करें अपने शहर में Petrol-Diesel की कीमत
अपने शहर के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं. SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा. इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं. बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा. एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा.