Paytm Stock News: इश्यू प्राइस से 40% टूटने के बाद आई तेजी, क्या स्टॉक Sell करने का सही है मौका

Paytm का स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 40 फीसदी की बड़ी गिरावट के बाद कुछ संभला है. आज शेयर में 6 फीसदी की रिवरी आई है. रिकवरी के बाद जिनके पास कंपनी के शेयर हैं, उन्हें क्या करना चाहिए.
Paytm Stock News: इश्यू प्राइस से 40% टूटने के बाद आई तेजी, क्या स्टॉक Sell करने का सही है मौका

Paytm का स्टॉक आज 6 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर 1454 रुपये के भाव पर पहुंच गया. (reuters)

Paytm Stock Latest Price: पेमेंट कंपनी Paytm का स्टॉक बड़ी गिरावट के बाद कुछ संभलता नजर आ रहा है. 22 नवंबर के करोबार में इश्यू प्राइस से 40 फीसदी तक टूटने के बाद कुछ रिकवरी आई. यह रिकवरी आज भी जारी है. Paytm का सटॉक आज 6 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर 1454 रुपये के भाव पर पहुंच गया. जबकि सोमवार को यह 1360 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. आज की ट्रेडिंग में जब निवेशकों के नुकसान की कुछ भरपाई हुई है, क्या शेयर बेचकर निकल जाना चाहिए. या और तेजी के इंतजार में होल्ड रखना चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर में आज रिकवरी के बाद निवेशकों के पास एग्जिट का मौका बना है.

शेयर में तेजी, एग्जिट का मौका!

Swastika Investmart के रिसर्च हेड संतोष मीना का कहना है कि अगर आप एग्रेसिव इन्वेस्टर हैं और रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं, तभी शेय में आपको बने रहना चाहिए. लेकिन रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो इससे बह निकलने का मौक तलाशना चाहिए. शेयर में किसी तरह की तेजी आती है, बेचकर बाहर निकलने की सलाह है. उनका कहना है कि Paytm के अलावा बाजार में और भी लिस्टेड फिनटेक स्टॉक हैं, जो बेहतर वैल्युएशन पर ट्रेड कर रहे हैं. उनमें विकल्प देखना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

आउटलुक के लेकर अनिश्चितता

संतोष मीना का कहना है कि Paytm के शेयर के आउटलुक क बात करें तो अभी भी अनिश्चितता दिख रही है. इसके पीदे वजह है कि बाजार को यह नहीं पता है कि कंपनी कब मुनाफे में आएगी और इसका कोर बिजनेस क्या है. उनका कहना है कि यह बात सही है कि डिजिटल इकोनॉमी में शनदार ग्रोथ है और इंडिया लीडिंग पोजिशन पर है. लेकिन जिस सेक्टर में कंपनी है, उसमें चुनिंदा कंपनियां ही मुनाफे में हैं और निवेशकों के लिए वेल्थ जेनरेट करने की पोजिशन में हैं. यूएस मार्केट में इस तरह के पहले कई उदाहरण मिल चुके हैं.

वैल्यू का आंकलन आसान नहीं

उनका कहना है कि अभी इस तरह की कंपनी के वैल्यू का आंकलन आसान नहीं है. बाजार की इस बात पर नजर रहेगी कि कंपनी कि तरह से नुकसान से मुनाफे में आने पर फोकस करेगी. किस तरह से अपने मजबूत कस्टमर बेस का इस्तेमाल बिजनेस बढ़ाने में करेगी. दूसरों की बात करें तो फिनटेक बिजनेस में दूसरे विकल्पों की ओर देखना चाहिए. बजाज फिनसर्व इससे बेहतर विकल्प हो सकता है. बजाज फिनसर्व का वैल्युएशन भी Paytm की तुलना में आकर्षक है.

कमजोर हुई थी लिस्टिंग

Paytm) के स्टॉक की 18 नवंबर को कंपनी की शेयर बाजार में कमजोर लिस्टिंग हुई. Paytm का शेयर अपने इश्यू प्राइस की तुलना में 9 फीसदी डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट हुआ. वहीं कारोबार के अंत में यानी लिस्टिंग डे पर यह इश्यू प्राइस से 27 फीसदी टूटकर 1560 रुपये पर बंद हुआ. इश्यू प्राइस 2150 रुपये था. इश्यू के दौरान इसे निवेशकों का सुस्त रिस्पांस मिला था. यह सिर्फ 1.89 गुना सब्‍सक्राइब हुआ था. आईपीओ को 4.83 करोड़ शेयर्स के मुकाबले 9.14 करोड़ शेयर्स के लिए बिड मिली थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6