&format=webp&quality=medium)
केंद्र सरकार की एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने पंजाब में 83,642 टन धान खरीदा है.
पंजाब (Punjab) में सरकारी एजेंसियों ने चालू खरीफ सीजन (Kharif Season) में अब तक 53,84,057 टन धान (Paddy) खरीदा है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, किसानों (Farmers) को अब तक चालू सीजन में खरीदे गए धान के लिए 4,695.65 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.
प्रदेश में सरकारी एजेंसी पनग्रेन ने 21,27,342 टन धान खरीदा है। वहीं, मार्कफेड ने 13,96,610 टन, पन्सअप ने 10,42,971 टन और पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 6,60,686 टन धान खरीदा है.
वहीं, केंद्र सरकार की एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने पंजाब में 83,642 टन धान खरीदा है.
रबी फसलों का नया समर्थन मूल्य
उधर, सरकार ने रबी सीजन (Rabi Crops) की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा कर दी है. सरकार ने गेहूं का एमएसपी 85 रुपये बढ़ाकर 1,925 रुपये/क्विंटल कर दिया है. चना का एमएसपी 255 रुपये बढ़ाकर 4,875 रुपये/क्विंटल किया गया है. मसूर का एमएसपी 325 रुपये बढ़ाकर 4,800 रुपये, सरसों का दाम 225 रुपये बढ़ाकर 4,425 रुपये और कुसुम का एमएसपी 270 रुपये बढ़ाकर 5,215 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है.
गेहूं का लागत 923 रुपये/क्विंटल
सरकार ने आगामी रबी सीजन में गेहूं की उत्पादन लागत 923 रुपये प्रति कुंटल आकी है.जौ की उत्पादन लागत 919 रुपये, चना की 2,801 रुपये, मसूर की 2,727 रुपये, सरसों की 2,323 रुपये और कुसुम की 3,470 रुपये/क्विंटल आकी गई है.