Nykaa: बाजार में दमदार एंट्री के बाद Q2 मुनाफा 96% घटा, स्टॉक को लेकर क्या बनाएं स्ट्रैटेजी

ई-कॉमर्स ब्यूटी कंपनी Nykaa का शेयर अपने इश्यू प्राइस की तुलना में 100 फीसदी से ज्यादा बढ़कर ट्रेड कर रहा है. हालांकि कंपनी के तिमाही नतीजे कमजोर रहे हैं और मुनाा 96 फीसदी घटा है.
Nykaa: बाजार में दमदार एंट्री के बाद Q2 मुनाफा 96% घटा, स्टॉक को लेकर क्या बनाएं स्ट्रैटेजी

Nykaa का बिजनेस मॉडल पसंद आने वाला है और आगे यह बड़ी कंपनी बनकर उभर सकती है. (image: pixabay)

Nykaa Stock Price News: ई-कॉमर्स ब्यूटी कंपनी Nykaa की पिछले हफ्ते शेयर बाजार में शानदार एंट्री हुई. कंपनी का स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से 78 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. वहीं अब स्टॉक इश्यू प्राइस से डबल से भी ज्यादा रिटर्न दे चुक है. हालांकि बाजार में दमदार एंट्री के बाद Nykaa ने कमजोर नतीजे पेश किए हैं. सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 96 फीसदी घटकर 1.1 करोड़ रुपये रहा है. तिमाही आधार पर भी मुनाफा 69 फीसदी कमजोर रहा है. हालांकि जानकार लंबी अवधि के शेयर को मुनाफे का सौदा बत रहे हैं. उनक कहना है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल बेहतर है और आगे ब्रेहतर ग्रोथ हासिल हो सकेगी. लेकिन नए निवेशकों को गिरावट पर ही खरीदारी करने की सलाह है.

क्या करें निवेशक

Swastika Investmart Ltd. के रिसर्च हेड संतोष मीना का कहना है कि कंपनी के फंडामेंटल अच्छे हैं, जिसके चलते इश्यू को पहले निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला, फिर बाजार में भी धमाकेदार एंट्री हुई. उनका कहना है कि कंपनी मुनाफ कमा रही है और बिजनेस मॉडल बेहतर है. यह हाई ग्रोथ ओरिएंटेड कंपनी है और अगने कई साल तक ग्रोथ डबल डिजिट में रह सकती है. स्टॉक की बात करें तो लिस्टिंग के बाद से वैल्युएशन हाई है. इसलिए कुछ दिनों तक शेयर में मूवमेंट स्टेबल रह सकता है. निवेशकों को सलाह है कि वे यह शेयर लंबी अवधि के लिए होल्ड करें. यह न्यू एज बिजनेस वाली कंपनियों के गिने चुने शेयरों में है, जिसे पोर्टफोलियो में रखना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

उनका कहना है कि अगर अबतक शेयर में निवेश नहीं किया है तो कुछ इंतजार करें. मौजूदा भाव ज्यादा है. ऐसे में शेयर करेक्ट होकर 1800 रुपये के आस पास आए तो यहं से खरीदारी की जा सकती है. कंपनी का बिजनेस मॉडल पसंद आने वाला है और आगे यह बड़ी कंपनी बनकर उभर सकती है.

कंपनी में दिख सकती है दमदार ग्रोथ

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की AVP रिटेल रिसर्च स्‍नेहा पोद्दार का कहना है कि Nykaa भारत में सबसे बड़ी स्पेशिएटी ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) प्लेटफॉर्म है. यह बाजार में लिस्ट होने वाली अपने क्षेत्र में पहली कंपनी है, जिससे निवेशकें का इंटरेस्ट देखने को मिला है. यह न्यू एज बिजनेस वाली चुनिंदा कंपनियों में है, जे मुनाफे में हैं. इससे निवेशकों का इंटरेस्ट बना रहेगा. भारत में आनलाइन BPC मार्केट हाइली अंडरपेनिट्रेडेड है और इसी वजह से इसमें ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं हैं. ऐसे में Nykaa आने वाले दिनों में दमदार ग्रोथ दिखा सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6