बाजार बंद होने के बाद NSE ने लिया बड़ा फैसला, 3 अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम

NSE: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी को लेकर बड़ा फैसला लिया है.
बाजार बंद होने के बाद NSE ने लिया बड़ा फैसला, 3 अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम

NSE: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब निफ्टी, बैंक निफ्टी (Bank Nifty) समेत सभी एनएसई इंडेक्सों (NSE Index) की एक्सपायरी 'महीने के आखिरी सोमवार' को होगी. बता दें कि भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में करीब सपाट बंद हुए. सेंसेक्स 96 अंक या 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,989 और निफ्टी 36 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 22,082 पर था.

3 अप्रैल से होगा लागू

एनएसई (NSE) की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया कि निफ्टी (Nifty), बैंक निफ्टी (Bank Nifty), फिननिफ्टी (FinNifty), निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट (Nifty Midcap Select) और निफ्टी नेक्स्ट 50 (Nifty Next50) के एफएंडओ कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी हर महीने के आखिरी सोमवार को होगी. एनएसई ने कहा कि यह फैसला 3 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 30 दिन में ताबड़तोड़ रिटर्न देंगे ये 5 Stocks, खरीदें

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इसके अलावा एनएसई की ओर से निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को गुरुवार से शिफ्ट कर सोमवार कर दिया गया है. साथ ही एक्सचेंज ने निफ्टी के तिमाही और अर्धवार्षिक कॉन्ट्रैक्ट को भी गुरुवार से शिफ्ट कर सोमवार कर दिया है. मौजूदा समय एनएसई के सभी इंडेक्स के एफएंडओ कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी गुरुवार को होती है.

इसके अलावा एक्सचेंज ने निफ्टी (Nifty), फिननिफ्टी (FinNifty), निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट (Nifty Midcap Select) और निफ्टी नेक्स्ट 50 (Nifty Next50) के मासिक और तिमाही कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी को शिफ्ट कर सोमवार को कर दिया है, जो कि मौजूदा समय में गुरुवार को होती है.

इंडेक्स और स्टॉक डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स में कोई बदलाव नहीं

एनएसई ने कहा, इंडेक्स और स्टॉक डेरिवेटिव्स के कॉन्ट्रैक्ट्स में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही एक्सचेंज ने कहा कि सेटेलमेंट शेड्यूल क्लियरिंग कॉरपोरेशन द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा.

सपाट बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार करीब सपाट बंद हुए. मुख्य सूचकांकों में हल्की गिरावट देखी गई. हालांकि, बैंकिंग, मेटल और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 96 अंक या 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,989 और निफ्टी 36 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 22,082 पर था.

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 23.70 अंक की मामूली तेजी के साथ 48,007 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 101 अंक या 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 14,762 पर बंद हुआ. कारोबारी सत्र में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी बैंक 130 अंक या 0.27 फीसदी चढ़कर 48,245 पर बंद हुआ.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6