&format=webp&quality=medium)
Nifty Smallcap 500 Index: देश के सबसे बड़े एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज सब्सिडियरी, NSE इंडिसेस लिमिटेड ने एक नया ब्रॉड मार्केट इंडेक्स- निफ्टी स्मॉलकैप 500 लॉन्च किया है. यह नया इंडेक्स स्मॉलकैप सेगमेंट की 500 कंपनियों की परफॉर्मेंस को ट्रैक करेगा और मार्केट पार्टिसिपेंट्स को भारत के स्मॉलकैप इक्विटी सेगमेंट की बेहतर कवरेज प्रदान करेगा.
NSE इंडेक्स लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी इंडेक्स प्रोवाइडर है. यह निफ्टी ब्रांड के तहत सबसे ज्यादा भारतीय इंडेक्स मैनेज करती है. भारत में 201 पैसिव फंड्स (ETF और इंडेक्स फंड्स) निफ्टी इंडेक्स को ट्रैक करते हैं और दूसरे ग्लोबल मार्केट में 13 पैसिव फंड्स (ETF और इंडेक्स फंड) निफ्टी इंडेक्स को ट्रैक करते हैं.
निफ्टी पर आधारित डेरिवेटिव प्रोडक्ट NSE और NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज IFSC लिमिटेड (NSE IX) जैसे एक्सचेंज में ट्रेड होते हैं.
ये भी पढ़ें- NFO: Axis MF ने पेश किया बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड, ₹100 से निवेश शुरू, जानें पूरी डीटेल
निफ्टी स्मॉलकैप 500 इंडेक्स का मकसद निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स के बाद 6 महीने के औसत फुल मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर चुने गए टॉप 500 स्मॉलकैप स्टॉक्स की परफॉर्मेंस को ट्रैक करना है. यह नया इंडेक्स निफ्टी इंडेक्स के मौजूदा फैमिली में शामिल हो गया है, जो निवेशकों और फंड मैनेजर्स को पोर्टफोलियो बनाने और परफॉर्मेंस मापने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करेगा.

निफ्टी 50 आधारित ETF और इंडेक्स फंड का AUM ₹2 लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है. यह NSE के फ्लैगशिप इंडेक्स निफ्टी50 की एक और बड़ी उपलब्धि है.
निफ्टी50
शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 769.67 अंक या 0.94% गिरकर 81,537.70 और निफ्टी 241.25 अंक या 0.95% की गिरावट के साथ 25,048.65 पर बंद हुआ. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,045.65 अंक या 1.80% की गिरावट के साथ 57,145.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 324.50 अंक या 1.95% लुढ़ककर 16,352.75 पर क्लोज हुआ.
1. Nifty Smallcap 500 Index क्या है?
यह NSE का नया ब्रॉड मार्केट इंडेक्स है, जो भारत की 500 स्मॉलकैप कंपनियों की परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है.
2. इस इंडेक्स का मुख्य उद्देश्य क्या है?
भारत के स्मॉलकैप इक्विटी सेगमेंट की ज्यादा व्यापक कवरेज देना.
3. इसमें स्टॉक्स कैसे चुने जाते हैं?
6 महीने का औसत फुल मार्केट कैपिटलाइजेशन, Nifty Midcap 150 के बाद आने वाली कंपनियां.
4. यह इंडेक्स किस तरह के निवेशकों के लिए उपयोगी है?
स्मॉलकैप ग्रोथ स्टोरी में विश्वास रखने वाले, लंबी अवधि के निवेशक.
5. क्या इस इंडेक्स पर फंड या ETF आ सकते हैं?
हां, भविष्य में AMC इस इंडेक्स पर ETF या इंडेक्स फंड लॉन्च कर सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)