NSE Holidays 2026: क्या कल-परसों बंद रहेंगे शेयर बाजार? मार्च में त्योहारों की भरमार, आप भी चेक कर लें कैलेंडर

NSE Holidays 2026: 19 मार्च से 21 मार्च 2026 के बीच बाजार सामान्य रूप से खुले रहेंगे. इन दिनों में इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और कमोडिटी सेगमेंट में ट्रेडिंग जारी रहेगी. भले ही इन तारीखों पर कई धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहार पड़ रहे हों, लेकिन एक्सचेंज की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट में ये शामिल नहीं हैं. इसका मतलब है- ट्रेडिंग पूरी तरह सामान्य रहेगी.
NSE Holidays 2026: क्या कल-परसों बंद रहेंगे शेयर बाजार? मार्च में त्योहारों की भरमार, आप भी चेक कर लें कैलेंडर

मार्च में छुट्टियों की चेक कर लें लिस्ट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

NSE Holidays 2026: मार्च 2026 में त्योहारों की लंबी कतार के बीच निवेशकों और ट्रेडर्स के मन में एक ही बड़ा सवाल है- क्या National Stock Exchange (NSE) और Bombay Stock Exchange (BSE) खुले रहेंगे या बंद? खासतौर पर गुड़ी पड़वा, ईद-उल-फित्र और चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों के चलते यह कन्फ्यूजन और बढ़ गया है. अभी बाजार होली के लिए बंद थे, और इस महीने ढेरों त्योहार हैं. 19 मार्च को गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत है. 20 और 21 मार्च में ईद मनाई जा सकती है, इसलिए निवेशक जानना चाहते हैं कि क्या इस हफ्ते के आखिरी दो दिन बाजार में छुट्टी है या नहीं?

इस हफ्ते बाजार खुले या बंद?

19 मार्च से 21 मार्च 2026 के बीच बाजार सामान्य रूप से खुले रहेंगे. इन दिनों में इक्विटी, डेरिवेटिव और कमोडिटी सेगमेंट में ट्रेडिंग जारी रहेगी. भले ही इन तारीखों पर कई धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहार पड़ रहे हों, लेकिन एक्सचेंज की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट में ये शामिल नहीं हैं. इसका मतलब है- ट्रेडिंग पूरी तरह सामान्य रहेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

किन त्योहारों पर बाजार खुला रहेगा?

मार्च के इस व्यस्त फेस्टिव सीजन में कई बड़े त्योहार हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर पर शेयर बाजार बंद नहीं होगा:

  • गुड़ी पड़वा (19 मार्च): बाजार खुला रहेगा (करेंसी मार्केट बंद रहेगा)
  • उगादि (19 मार्च): बाजार खुला रहेगा
  • चैत्र नवरात्रि की शुरुआत (19 मार्च): बाजार खुला रहेगा
  • ईद-उल-फित्र (20 या 21 मार्च संभावित): बाजार खुला रहेगा

मार्च में कब बंद रहेगा बाजार?

मार्च 2026 में कुल मिलाकर 12 दिन बाजार बंद रहेगा, जिसमें वीकेंड और कुछ प्रमुख छुट्टियां शामिल हैं.

नॉन-वीकेंड ट्रेडिंग हॉलिडे सिर्फ दो हैं:

  • राम नवमी (26 मार्च)
  • महावीर जयंती (31 मार्च)

इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा.

तारीखदिनअवसर
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाश
3 मार्चमंगलवारहोली
7 मार्चशनिवारसाप्ताहिक अवकाश
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाश
14 मार्चशनिवारसाप्ताहिक अवकाश
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाश
21 मार्चशनिवारसाप्ताहिक अवकाश
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाश
26 मार्चगुरुवारराम नवमी
28 मार्चशनिवारसाप्ताहिक अवकाश
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाश
31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

त्योहारों के दौरान बाजार खुले रहने का सीधा असर ट्रेडिंग वॉल्यूम और वोलैटिलिटी पर पड़ता है. आमतौर पर इन दिनों में वॉल्यूम थोड़ा हल्का रह सकता है, क्योंकि कई बड़े संस्थागत निवेशक और ट्रेडर्स छुट्टी पर रहते हैं. लेकिन बाजार खुला होने का मतलब है कि ग्लोबल संकेतों का असर जारी रहेगा.

Stock Market Holidays 2026

SI.NO.HolidaysDateDay
1MCGM इलेक्शन डे15-Jan-26गुरुवार
2गणतंत्र दिवस26-Jan-26सोमवार
3होली03-Mar-26मंगलवार
4श्री राम नवमी26-Mar-26गुरुवार
5श्री महावीर जयंती31-Mar-26मंगलवार
6गुड फ्राइडे03-Apr-26शुक्रवार
7डा. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती14-Apr-26मंगलवार
8महाराष्ट्र दिवस01-May-26शुक्रवार
9बकीरद28-May-26गुरुवार
10मुहर्रम26-Jun-26शुक्रवार
11गणेश चतुर्थी14-Sep-26सोमवार
12महात्मा गांधी जयंती02-Oct-26शुक्रवार
13दशहरा20-Oct-26मंगलवार
14दीवाली बलिप्रतिपदा10-Nov-26मंगलवार
15प्रकाश गुरुपर्ब श्री गुरु नानक देव24-Nov-26मंगलवार
16क्रिसमस25-Dec-26शुक्रवार

5 FAQs

1. क्या Gudi Padwa पर शेयर बाजार बंद रहेगा?
नहीं, इस दिन बाजार सामान्य रूप से खुला रहेगा.

2. क्या Eid पर ट्रेडिंग होगी?
हां, Eid अल-फित्र के दिन भी बाजार खुला रहेगा.

3. मार्च में कुल कितने दिन बाजार बंद रहेगा?
कुल 12 दिन, जिसमें वीकेंड और 2 प्रमुख छुट्टियां शामिल हैं.

4. क्या बैंक हॉलिडे का असर शेयर बाजार पर पड़ता है?
नहीं, बैंक और स्टॉक मार्केट की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं.

5. सबसे नजदीकी ट्रेडिंग हॉलिडे कौन सा है?
राम नवमी (26 मार्च) अगला बड़ा ट्रेडिंग हॉलिडे है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6