NSE Holidays 2026: रामनवमी के कारण आज BSE और NSE बंद, सेकेंड हाफ में MCX पर होगी ट्रेडिंग

NSE Holidays 2026: रामनवमी के कारण आज शेयर बाजार बंद है. BSE, NSE पूरी तरह बंद है और कल हफ्ते का आखिरी सेशन होगा. हालांकि, MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज सेकेंड हाफ में खुला रहेगा. इवनिंग सेशन में शाम के 5 बजे से 11.30 तक ट्रेडिंग हो सकती है.
NSE Holidays 2026: रामनवमी के कारण आज BSE और NSE बंद, सेकेंड हाफ में MCX पर होगी ट्रेडिंग

NSE Holidays 2026: शेयर बाजार में मार्केट हॉलिडे पर आया अपडेट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

NSE Holidays 2026: गुरुवार को पूरे देश में रामनवमी की धूम है और इसके कारण शेयर बाजार की छुट्टी है. आज BSE, NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी. आज के दिन कोई ट्रेडिंग या सेटलमेंट गतिविधि नहीं होगी. MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी आज बंद है. हालांकि, सेकेंड हाफ में इवनिंग सेशन में कारोबार होगा. बता दें कि बुधवार को निफ्टी 394 अंक मजबूत होकर 23306 पर बंद हुआ था.

किन-किन सेगमेंट में बंद रहेगा कारोबार?

इस छुट्टी के दौरान National Stock Exchange और BSE पर सभी प्रमुख सेगमेंट बंद हैं. इक्विटी (Cash Market), इक्विटी डेरिवेटिव्स, SLB (Securities Lending and Borrowing)- इन सभी सेगमेंट में पूरे दिन कोई कारोबार नहीं होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

कब से फिर शुरू होगी ट्रेडिंग?

शेयर बाजार में सामान्य कारोबार शुक्रवार, 27 मार्च 2026 से फिर शुरू होगा. निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि इस बीच कोई ट्रेड या ऑर्डर प्लेस नहीं होगा.

कमोडिटी मार्केट का क्या रहेगा हाल?

कमोडिटी बाजार में स्थिति थोड़ी अलग है. NCDEX पूरे दिन बंद रहेगा. MCX मॉर्निंग सेशन बंद रहेगा. इवनिंग सेशन शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक खुलेगा. यानी कमोडिटी ट्रेडर्स को शाम के सत्र में ट्रेडिंग का मौका मिलेगा.

इस महीने एक और छुट्टी बाकी

मार्च में बाजार एक और दिन बंद रहेगा. 31 मार्च 2026 यानी मंगलवार को महावीर जयंती है, जिसके चलते BSE, NSE ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे.

LIVE TV:

2026 के बाकी प्रमुख स्टॉक मार्केट हॉलिडे

तारीखदिनछुट्टी
3 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
14 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
1 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
28 मईगुरुवारबकरीद
26 जूनशुक्रवारमुहर्रम
14 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
10 नवंबरमंगलवारदीवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबरमंगलवारगुरु नानक जयंती
25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

बाजार की आज चाल कैसी है?

छुट्टी से पहले 25 मार्च को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. सुबह के शुरुआती घंटों में Sensex 1200 अंकों से ज्यादा चढ़कर 75,287 के आसपास था. Nifty करीब 400 अंक उछलकर 23,300 के पास था. इस तेजी के पीछे वैल्यू बाइंग और ईरान से अमेरिका की ओर से बातचीत के संकेत खास कारण रहे.

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

मार्केट हॉलिडे का सीधा असर ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी पर पड़ता है. शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को पोजिशन पहले से मैनेज करनी चाहिए. ग्लोबल मार्केट्स के मूव का असर अगले ट्रेडिंग दिन (27 मार्च) को दिख सकता है
कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए MCX का इवनिंग सेशन अहम रहेगा

छुट्टियों के दौरान आने वाली ग्लोबल खबरें बाजार में गैप-अप या गैप-डाउन ओपनिंग का कारण बन सकती हैं, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6