कच्चे तेल में लगी आग, क्या हैं निफ्टी-बैंक निफ्टी के लेवल्स? जानिए अनिल सिंघवी की मार्केट स्ट्रैटेजी

बुधवार को ब्रेंट क्रूड में एक बार फिर तेजी देखी गई है. वैश्विक बाजार में कच्चा तेल 9 फीसदी से ज्यादा उछलकर 100 के पार चला गया है. गिफ्ट निफ्टी में भी गिरावट देखी गई है. जानिए युद्ध के कारण बाजार में आई गिरावट में क्या है मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की स्ट्रैटेजी.
कच्चे तेल में लगी आग, क्या हैं निफ्टी-बैंक निफ्टी के लेवल्स? जानिए अनिल सिंघवी की मार्केट स्ट्रैटेजी

बुधवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बाद गुरुवार को भी तेल से फिर बाजार का खेल बिगाड़ सकता है. गिफ्ट निफ्टी 200 अंक तक टूट गया है. ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम 9 फीसदी उछलकर 100 पार कर गए हैं. अब सवाल उठ रहा है कि अबकी बार तेल $120 के भी पार निकलेगा? वहीं, युद्ध के मोर्चे पर ईरान आक्रमक हो गया है, जिससे अब शंका है कि क्या यह युद्ध लंबा खिंचता हुआ दिख रहा है? तो क्या आज सोमवार के निचले स्तर टूटेंगे? क्या बैंक निफ्टी होगा ज्यादा कमजोर? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी से आज की स्ट्रैटजी.

युद्ध पर क्या हैं बड़े अपडेट्स?


ईरान ने हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों पर हमले किए हैं. भारत आ रहे थाइलैंड के एक जहाज पर भी हमला हुआ है. ईरान के राष्ट्रपति ने बड़े बयान दिए हैं. उन्होंने युद्ध खत्म करने के लिए नुकसान का हर्जाना मांगा है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • ईरान ने भविष्य में युद्ध ना होने की इंटरनेशनल गारंटी मांगी है.
  • ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका और इजरायल के बैंक ठिकानों पर हमले की धमकी दी है.
  • उसके बाद कतर और दुबई में बैंकों ने ऑफिस बंद किए हैं.
  • इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा, जब तक जीत ना जाएं युद्ध जारी रहेगा.
  • राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, मैं जब चाहूं युद्ध खत्म कर सकता हूं.
  • डॉनल्ड ट्रंप के मुताबिक ईरान में अब नष्ट करने के लिए कुछ बचा ही नहीं है.

तेल से फिर बिगड़ेगा बाजार का खेल?

  • IEA ने कल 40 Cr बैरल तेल रिजर्व में से जारी करने का ऐलान किया.
  • ऑयल रिजर्व से अब तक का सबसे ज्यादा तेल निकालने का ऐलान.
  • उसके बावजूद क्रूड गिरने के बजाय 12% उछल गया है
  • वजह ये कि ईरान ने कहा, हमले नहीं रुके तो $200 तक जाएगा क्रूड
  • ईरान ने ये भी कहा कि हॉर्मुज से एक लीटर तेल भी नहीं गुजरने देंगे.

युद्ध से बाजार के लिए खतरे और बढ़ेंगे?

  • युद्ध 13वें दिन में पहुंचा, हमले भले ही थोड़े कम हुए हों, लेकिन कल रिस्क ज्यादा बढ़ी.
  • ईरान युद्ध को लंबा खींचने के मूड में, अमेरिका चाहता है, लेकिन वह युद्ध को खत्म नहीं कर पा रहा है.
  • ईरान ने अब हॉर्मुज को युद्ध का सेंटर बना दिया, कच्चे तेल के दम पर पूरी दुनिया को डराने की स्ट्रैटेजी.
  • साथ ही गल्फ देशों में अमेरिकी बैंकों को निशाना बनाने की बात कही है. मतलब साफ है, ईरान इसे ‘Economic War’ बनाने के मूड में है.
  • क्रूड के $200 जाने की धमकी भी इसी ओर इशारा कर रही है. ऐसे में बाजार पर युद्ध का असर अब और ज्यादा है.
  • तेल कंपनियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, गिरावट बढ़ने का खतरा है. एविएशन शेयरों को दूर-दूर तक राहत नहीं है.
  • होटल सेक्टर के लिए बड़ा निगेटिव, इस तिमाही की GDP ग्रोथ पर भी पड़ेगा निगेटिव असर, स्लोडाउन का खतरा.

निफ्टी और बैंक निफ्टी के अहम लेवल्स

  • निफ्टी, बैंक निफ्टी, मिडकैप सेलेक्ट, स्मॉलकैप चार इंडेक्स ने बनाया Lower High Lower Low
  • निफ्टी 10 महीनों के निचले स्तर 23866 पर बंद.
  • लगातार दूसरे दिन निफ्टी का इंट्राडे High 24300.
  • दोनों दिन 24300 के लेवल से ही आई बिकवाली.
  • 9 महीनों बाद 9 मार्च को निफ्टी ने 24300 का बड़ा सपोर्ट लेवल तोड़ा था.
  • अब वही सपोर्ट लेवल बन गया है बड़ी रुकावट.
  • बैंक निफ्टी 5 महीनों के निचले स्तर 55735 पर बंद.
  • बैंक निफ्टी 3 फरवरी के Life High 61764 लेवल से 11% यानि 6100 पॉइंट नीचे पहुंच गया है.

आज के लिए अहम संकेत

  • Global: Negative
  • FII: Negative
  • DII: Positive
  • F&O: Neutral
  • Sentiment: Negative
  • Trend: Negative

निफ्टी के लिए अहम स्तर

  • Nifty 23600-23700 support zone, below that 23350-23450 & 23100-23275 next support zone.
  • Nifty 23850-24000 higher zone, above that 24075-24250 strong Sell zone.

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर

  • Bank Nifty 55150-55275 support zone, below that 54375-54500 & 53600-53900 next support zone.
  • Bank Nifty 56050-56375 higher zone, above that 56950-57100 strong Sell zone.
  • FIIs Long position at 11.73% Vs 12.73%
  • Nifty PCR 0.83 Vs 1.02.
  • Bank Nifty PCR 0.77 Vs 0.81

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन

  • Nifty Intraday SL 23675 and Closing SL 23825
  • Bank Nifty Intraday SL 55100 and Closing SL 55550

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन

  • Nifty Intraday and Closing SL 24100
  • Bank Nifty Intraday and Closing SL 56500

नई पोजीशन: निफ्टी

  • Sell Nifty:
  • SL 24100 Tgt 23750, 23700, 23600, 23450, 23350, 23275
  • Buy Nifty only if it crosses 24100 with Strict SL below 24000
  • Aggressive Traders may Buy Nifty near 23700 in very small quantity.
  • Strict SL 23600 Tgt 23800, 23850, 23975, 24025, 24075

नई पोजीशन: बैंक निफ्टी

  • Aggressive Traders Sell Bank Nifty:
  • Strict SL 56050 Tgt 55625, 55550, 55275, 55150
  • Buy Bank Nifty only if it trades above 56500 in small quantity with Strict SL 56250
  • Aggressive Traders can Buy Bank Nifty near 55150:
  • Strict SL 55000 Tgt 55250, 55500, 55625, 55725, 56000, 56250

F&O Ban Update

  • Already In Ban: Sail, Sammaan Capital
  • New In Ban: Nil
  • Out Of Ban: Nil

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6