5 प्वाइंट्स में शेयर बाजार की पूरी भविष्यवाणी, सोमवार के लिए नोट करें निफ्टी के 2 बड़े सपोर्ट लेवल

बीते हफ्ते निफ्टी में 1.9% की गिरावट दर्ज की गई और यह 23898 पर बंद हुआ. जानिए 105 डॉलर के क्रूड ऑयल और कमजोर रुपए के बीच सोमवार को निफ्टी के लिए इंपोर्टेंट सपोर्ट और रेसिसटेंस कहां है.
5 प्वाइंट्स में शेयर बाजार की पूरी भविष्यवाणी, सोमवार के लिए नोट करें निफ्टी के 2 बड़े सपोर्ट लेवल

शुक्रवार को निफ्टी 275 अंक टूटकर 23898 पर बंद हुआ. (AI जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो)

बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिला. आखिरकार निफ्टी 1.9% की गिरावट के साथ 23898 पर बंद हुआ. ब्रॉडर मार्केट में गिरावट कम रही. मिडकैप्स में 0.6% और स्मॉलकैप्स में केवल 0.2% की गिरावट रही. आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते जब बाजार खुलेगा तो इंपोर्टेंट फैक्टर्स क्या रहेंगे. साथ में ये भी जानेंगे कि टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए इंपोर्टेंट सपोर्ट और रेसिसटेंस कहां नजर आ रहा है.

इधर प्रेसिडेंट ट्रंप ने इस्लामाबाद में ईरान के साथ होने वाले वार्ता में अपने प्रतिनिधिमंडल को जाने से रोक दिया है. उन्होंने कहा कि यह केवल समय की बर्बादी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई पूरी तरह ठप है जिसके कारण क्रूड ऑयल 105 डॉलर पर बंद हुआ. रुपए में बीते हफ्ते 1.4% की कमजोरी दर्ज की गई और डॉलर के मुकाबले 94.23 के स्तर पर बंद हुआ.

5 प्वाइंट्स में बाजार का रिपोर्ट कार्ड

Add Zee Business as a Preferred Source

क्र.सं.इंपोर्टेंट ट्रिगर्सDescription
1बाजार की चालभारी उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी 1.9% गिरकर 23,898 पर बंद हुआ, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट तुलनात्मक रूप से कम रही
2क्रूड का झटकाजियोपॉलिटिकल तनाव और सप्लाई ठप होने से क्रूड ऑयल 105 डॉलर पर पहुंच गया, जो बाजार के लिए सबसे बड़ा निगेटिव ट्रिगर रहा
3रुपए में गिरावटबीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया 1.4% की गिरावट के साथ 94.23 के स्तर पर बंद हुआ। FIIs की बिकवाली और क्रूड में तेजी से रुपए पर दबाव बना
4निफ्टी का सपोर्टटेक्निकल आधार पर निफ्टी के लिए 23,750-23,650 का जोन बेहद अहम है। इसके टूटने पर बाजार 23,300 तक फिसल सकता है
5निफ्टी की रुकावटबाजार में रिकवरी के लिए 24,200-24,300 का स्तर पार करना जरूरी है, जो फिलहाल मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है

बीते हफ्ते निफ्टी के टॉप-5 लूजर्स और गेनर्स कौन रहे?

क्र.सं.टॉप-5 गेनर्सCMP (24 अप्रैल क्लोजिंग)साप्ताहिक बढ़त (%)टॉप-5 लूजर्सCMP (24 अप्रैल क्लोजिंग)साप्ताहिक गिरावट (%)
1Nestle India₹1,421.3+10.6%HCL Tech₹1,203.2-16.60%
2Dr. Reddy's Labs.₹1,317.1+6.6%Infosys₹1,154.5-12.50%
3Tata Consumer₹1,174.0+5.5%SBI Life Insurance₹1,768.9-10.20%
4Trent₹4,297.3+4.6%Tech Mahindra₹1,358.5-10.10%
5Cipla₹1,295.0+4.4%TCS₹2,396.9-7.20%

IT इंडेक्स रहा बीते हफ्ते का एक्सीडेंट

क्र.सं.इंडेक्स24 अप्रैल क्लोजिंग

साप्ताहिक बदलाव (%)

1BSE Power8,067.50+3.7%
2BSE FMCG18,763.80+2.1%
3BSE Cap Goods77,089.10+1.3%
4BSE Healthcare43,616.90+0.3%
5BSE PSU22,076.40+0.2%
6BSE Oil27,038.30-0.40%
7BSE Bankex63,188.30-0.80%
8BSE Metal41,927.50-1.20%
9BSE Realty6,022.10-1.20%
10BSE Cons Durab59,083.00-2.10%
11BSE Auto56,681.70-3.00%
12BSE IT27,648.70-9.90%


कहां है बाजार की लक्ष्मण रेखा?

SBI Securities

वीकली नोट में ब्रोकरेज ने कहा कि 22182 के रीसेंट लो से बाजार में बड़ा पुलबैक आया लेकिन बीते हफ्ते प्रॉफिट बुकिंग हुई और निफ्टी फिर से 23900 के नीचे फिसल गया है. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी 20, 50 दिनों के SMA के नीचे फिसल गया है जो शॉर्ट टर्म में विकनेस दिखाता है.

  • निफ्टी के लिए 23700-23650 के जोन में इंपोर्टेंट सपोर्ट है
  • 23650 के नीचे फिसला है तो अगला सपोर्ट 23300 पर है
  • रिकवरी आने पर 24200-24250 के जोन में अवरोध है

ब्रोकरेज ने कहा कि बाजार का सपोर्ट और रेसिसटेंस अब सेट हो गया है. बुल्स और बेयर्स में जिसकी भी जीत होगी, बाजार में उस दिशा में बड़ा मूव देखने को मिलेगा.

HDFC Securities

  • ब्रोकरेज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी का ट्रेंड कमजोर हो गया है. निफ्टी का अगला सपोर्ट 23790 पर है जिसके नीचे 23550 पर सपोर्ट है.24200 के पार बुलिश रिवर्सल आएगा.
  • टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी में 23500 तक करेक्शन संभव है. इमीडिएट आधार पर रेसिसटेंस 24100 पर है.

बाजार को प्रभावित करने वाले बड़े फैक्टर्स कौन हैं?

ब्रोकरेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि ग्लोबल और डोमेस्टिक हेडविंड का असर बीते हफ्ते बाजार पर देखने को मिला. ईरान और अमेरिका की बातचीत बंद हो गई, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई बंद है जिसके कारण क्रूड 105 डॉलर पर पहुंच गया है. रुपए में बड़ी गिरावट आई है. क्रूड में तेजी और FIIs की बिकवाली ने रुपए पर दबाव बढ़ाया है. RBI ने इकोनॉमिक स्लोडाउन के शुरुआती संकेत दिए हैं. अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व की तरफ से मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान होगा. फेड प्रमुख की कमेंट्री पर बाजार की नजर रहेगी.

निफ्टी का इमीडिएट सपोर्ट 23750-23650 पर

सैमको सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट ओम मेहरा ने कहा कि इमीडिएट आधार पर निफ्टी का सपोर्ट 23750-23650 के जोन में है जबकि रिकवरी आने पर 24200-24300 के जोन में अवरोध बना हुआ है. निफ्टी में इस समय टाइम आधारित करेक्शन देखा जा रहा है जबकि झुकाव डाउनवर्ड है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6