सीजफायर ने फूंकी जान! बाजार में 5 साल की सबसे बड़ी वीकली तेजी, निवेशकों की झोली में आए ₹28.85 लाख करोड़

Stock Market: निफ्टी 24,000 के ऊपर और सेंसेक्स 77,000 के पार बंद हुआ. यह फरवरी 2021 के बाद से बाजार का सबसे शानदार हफ्ता रहा, जिसमें निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹28.85 लाख करोड़ का इजाफा हुआ.
सीजफायर ने फूंकी जान! बाजार में 5 साल की सबसे बड़ी वीकली तेजी, निवेशकों की झोली में आए ₹28.85 लाख करोड़

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के संकेतों से शेयर बाजार को मजबूती मिली.  (प्रतीकात्मक फोटो : AI)

Stock Market: ग्लोबल मार्केट से आए एक पॉजिटिव संकेत ने भारतीय शेयर बाजार के 6 हफ्तों के सूखे को खत्म कर दिया है. अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम समझौते की खबरों से बाजार में जोरदार शॉर्ट कवरिंग हुई. निफ्टी 24,000 के ऊपर और सेंसेक्स 77,000 के पार बंद हुआ. यह फरवरी 2021 के बाद से बाजार का सबसे शानदार हफ्ता रहा, जिसमें निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹28.85 लाख करोड़ का इजाफा हुआ.

इस अचानक तेजी का सबसे बड़ा कारण क्या है?

सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के संकेत हैं. इससे कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आने की उम्मीद जगी और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता कम हुई. इसके अलावा, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में आई भारी खरीदारी ने बाजार को ऊपर खींचने का काम किया.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

निफ्टी-सेंसेक्स में 5.9% तक चढ़ें

हफ्ते के दौरान निफ्टी में 5.9% की बढ़त दर्ज की गई और आखिरी कारोबारी दिन यह 1.16% चढ़कर 24,050 पर पहुंच गया. वहीं सेंसेक्स 918 अंक या 1.20% बढ़कर 77,550 पर बंद हुआ और इस तरह पूरे हफ्ते में सेंसेक्स ने 5.8% की तेजी दिखाई.

बैंक निफ्टी का क्या रहा हाल?

बैंक निफ्टी ने भी व्यापक बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया और शुक्रवार को 1.99% बढ़कर 55,912 पर बंद हुआ. पूरे हफ्ते में इसमें 8.47% की तेज बढ़त दर्ज की गई. वीकली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है, जो आगे भी तेजी जारी रहने के संकेत देती है, अगर मौजूदा मोमेंटम बना
रहता है.

कौन से सेक्टर्स में सबसे ज्यादा उछाल?

  • सेक्टर के लिहाज से निफ्टी रियल्टी, कैपिटल मार्केट्स और फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा तेजी रही, जहां क्रमशः 12.97%, 11.7% और 10.8% की बढ़त दर्ज हुई.
  • बैकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में मजबूत खरीदारी और ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते इस तेजी को सहारा मिला.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का क्या हाल रहा?

बड़े सूचकांकों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. निफ्टी मिडकैप100 में 7.76% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 7.60% की बढ़त देखी गई.

क्या बाजार से डर पूरी तरह खत्म हो गया है?

India VIX 7.72% गिरकर 18.85 पर बंद हुआ, जो बाजार में डर कम होने का संकेत देता है. हालांकि, अमेरिका-ईरान सीजफायर की स्थिरता को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है, जिससे वोलैटिलिटी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

निवेशकों ने कमाए 28.85 लाख करोड़ रुपए

  • इस दौरान, बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 451.23 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
  • वहीं इस पूरे हफ्ते निवेशकों की संपत्ति में करीब 28.85 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ.
  • बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू पिछले हफ्ते के अंत में 422.37 करोड़ रुपए रही थी.
डीटेल
निफ्टी 5024,050 (+5.9%)
सेंसेक्स77,550 (+5.8%)
बैंक निफ्टी55,912 (+8.47%)
निवेशकों की कमाई₹28.85 लाख करोड़
मार्केट कैप (BSE)₹451.23 लाख करोड़

आगे क्या करें?

  • एनालिस्ट्स के अनुसार, बैंक निफ्टी को 53,700-53,000 के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 56,700-57,700 के बीच रेजिस्टेंस देखा जा रहा है.
  • निफ्टी के लिए 23,500-23,150 का दायरा अहम सपोर्ट जोन है, जबकि ऊपर की ओर 24,500-25,000 के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी की चाल से बाजार में मजबूत खरीदारी और सकारात्मक रुझान का संकेत मिलता है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. निवेशकों की नजर अब अमेरिका-ईरान बातचीत, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों के रुख पर बनी रहेगी, जो आगे बाजार की दिशा तय करेंगे.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी क्यों आई?
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सीजफायर के संकेतों से ग्लोबल सेंटिमेंट सुधरा, जिससे भारतीय बाजार में खरीदारी बढ़ी.

Q2. निफ्टी और सेंसेक्स में कितनी तेजी दर्ज हुई?
निफ्टी में करीब 5.9% और सेंसेक्स में लगभग 5.8% की साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली.

Q3. क्या यह हालिया समय का सबसे मजबूत प्रदर्शन है?
हां, यह फरवरी 2021 के बाद सबसे बेहतरीन साप्ताहिक प्रदर्शन रहा है.

Q4. किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा तेजी रही?
रियल्टी, कैपिटल मार्केट्स और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज हुआ.

Q5. क्या मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया?
हां, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 7% से ज्यादा की तेजी आई, जो बाजार की व्यापक मजबूती दिखाता है.

Q6. बैंक निफ्टी का प्रदर्शन कैसा रहा?
बैंक निफ्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हफ्ते में 8.47% की तेजी दर्ज की.

(IANS इनपुट के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6