&format=webp&quality=medium)
Nifty Outlook: शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर है. रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो चुकी है. बजट भी नजदीक आ रहा है. ये तमाम फैक्टर्स बाजार को प्रभावित करने वाले हैं. अगले हफ्ते मुहर्रम के कारण बुधवार को बाजार बंद रहेंगे ऐमें केवल 4 कारोबारी सत्र होगा. अगले हफ्ते Bajaj Auto, एशियनपेंट्स, इन्फोसिस, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, BPCL, JSW स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों के नतीजे आएंगे. इन कंपनियों के नतीजे बाजार का मूवमेंट डिसाइड करेगा.
जून के महीने में खुदरा महंगाई दर 4 महीने के हाई पर पहुंच गई. हाई फूड इंफ्लेशन को लेकर थोड़ी चिंता है. सोमवार को थोक महंगाई दर यानी WPI का डेटा आएगा. इसका असर भी बाजार पर दिखेगा. FII भारतीय बाजार में खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को कैश मार्केट में 4021 करोड़ की खरीदारी की थी. जुलाई में अब तक FII ने नेट आधार पर 10718 करोड़ रुपए की खरीदारी की है.
SBI सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि IT स्टॉक्स लाइमलाइट में हैं. निफ्टी आईटी इंडेक्स बाजार के अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहा है. टेक्निकल स्ट्रक्चर बाजार में तेजी बने रहने की तरफ इशारा कर रहा है. निफ्टी के लिए इमीडिएट आधार पर 24250-24200 की रेंज में सपोर्ट है. निफ्टी जब तक 24200 के ऊपर रहेगा, बाजार की मजबूती कायम रहेगी और आने वाले कारोबारी सत्रों में 24700 का स्तर दिख सकता है. शॉर्ट टर्म का अगला टारगेट 24900 का होगा. अगर 24200 का स्तर टूटता है तो अगला सपोर्ट 23950 के स्तर पर है.
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीना ने कहा, ”इस सप्ताह पहली तिमाही के नतीजों पर मुख्य रूप से नजर रहेगी. इस दौरान इंफोसिस और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियां अपने नतीजे जारी करने वाली हैं. इसके अतिरिक्त, बजट-पूर्व चर्चाओं से भी बाजार में उतार-चढ़ाव का अनुमान है.” मीना ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर चीन को लेकर विशेष नजर रहेगी. अन्य वैश्विक कारकों पर भी नजर रखनी चाहिए, जिनमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन का भाषण, अमेरिकी खुदरा बिक्री के आंकड़े और जापान के व्यापक आर्थिक आंकड़े शामिल हैं.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि सोमवार को बाजार भारत के महंगाई आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि तिमाही नतीजों के कारण कुछ खास शेयर बाजार को प्रभावित करेंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान आईटी क्षेत्र के सुर्खियों में रहने का अनुमान है.
(भाषा इनपुट के साथ)