NIFTY इस हफ्ते छू सकता है 18000 का शिखर, ये 10 फैक्टर हो सकते हैं अहम ट्रिगर

Nifty50 में पिछले हफ्ते शानदार तेजी देखने को मिली है. इस दौरान यह 17792 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. पूरे हफ्ते इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. हालांकि यह शुक्रवार को 17800 के नीचे बंद हुआ है.
NIFTY इस हफ्ते छू सकता है 18000 का शिखर, ये 10 फैक्टर हो सकते हैं अहम ट्रिगर

एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में निफ्टी 18000 का स्तर पार कर सकता है. (PTI)

Stock Market Outlook: Nifty50 में पिछले हफ्ते शानदार तेजी देखने को मिली है. इस दौरान यह 17792 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. पूरे हफ्ते इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. हालांकि यह शुक्रवार को 17800 के नीचे बंद हुआ है. निवेशकों ने हाई लेवल से बिकवाली की, जिससे इसकी तेजी पर ब्रेक लगा. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में निफ्टी 18000 का स्तर पार कर सकता है. बता दें कि साल 2021 में इंडेक्स ने अबतक 25 फीसदी की मजबूती दिखाई है.

FYERS के CMT चार्टहोल्डर और एजुकेशन हेड अभिषेक चिंचालकर का कहना है कि शुक्रवार को बाजार में गिरावट मुनाफा वसूली के चलते आई है. पिछले दिनों में बाजार में लगातार तेजी रही, जिसके बाद निवेशकों ने कुछ बिकवाली की है. इस दौरान ग्लोबल मार्केट में भी तेजी रही है. फिलहाल निफ्टी के 18000 के स्तर तक पहुंचने के पीछे कुछ फैक्टर है, जिन पर बाजार की नजर रहेगी. उनका कहना है कि अगले हफ्ते निफ्टी के लिए 17440-17295 सपोर्ट जोन होगा.

45वीं GST काउंसिल मीटिंग के आउटकम

GST काउंसिल ने शुक्रवार को कोविड 19 की दवाओं पर कंसेसनल टैक्स रेट बढ़ाने का फैसला लिया है. वहीं कैंसर की दवाओं पर टैक्स कम किया है. साथ ही कुछ महंगी दवाओं के इंपोर्ट पर जीएसटी हटा लिया है. हालांकि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में बाहर रखने का फैसला किया है. बाजार जीएसटी काउंसिल के आउटकम पर सोमवार का रिएक्ट कर सकता है.

US फेड की मीटिंग

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार US फेड की 21 से 22 सितंबर तक होने वाली मीटिंग में बॉन्ड खरीद पर होने वाले निर्णय पर बाजार की नजर रहेगी. बाजार इसे देखते हुए वोलेटाइल रह सकता है.

बैंक ऑफ जापान की मीटिंग

बैंक ऑफ जापान की मीटिंग की भी 22 सितंबर को मोनेटरी पॉलिसी कमिटी पर मीअिंग होगी, जिस पर बाजार की नजर रहेगी.

डॉलर इंडेक्स

डॉलर इंडेक्स 3 हफ्तों के हाई पर है. यूएस रिटेल डाटा मजबूत आने से डॉलर को सपोर्ट मिला है. यह 93.220 के स्तर पर है. डॉलर इंडेक्स में भी किसी तरह का उतार चढ़ाव बाजार पर असर डालेगा. Swastika Investmart के रिसर्च हेड संतोष मीना का कहना है कि डॉलर इंडेक्स और यूएस बॉन्ड यील्ड में मूवमेंट भारत जैसे इमर्जिंग माके्रट पर असर डालेंगे.

FII एक्टिविटी

बीते हफ्ते फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) बाजार में नेट बॉयर्स रहे थे. FIIs ने सितंबर में अबतक बाजार में 7200 करोड़ रुपये का निवेश किया है. FII एक्टिविटी पर भी बाजार की नजर रहेगी.

बैंक शेयर

आनंद राठी में टेक्निकल रिसर्च, AVP मेहुल कोठारी का कहना है कि बीते हफ्ते निफ्टी बेंक में शानदार तेजी देखने को मिली थी. इंडेक्स में एक मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला है, जिससे यह संकेत है कि यह 4000 के लेवल की ओर बढ़ रहा है. इंडेक्स के लिए 37550, 37211 और 37023 पर सपोर्ट है, जबकि 38077, 38265 और 38604 पर रेजिस्टेंस है.

टेक्निकल फैक्टर्स

Nifty50 शुक्रवार को 17,792 का रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद 0.2 फीसदी कमजोर होकर 17,585 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि पिछले हफ्ते इंडेक्स 1.2 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था. निफ्टी बैंक इंडेक्स में नीचे की ओर 17430-17250 के लेवल पर सपोर्ट जोन है. इंडेक्स अगर इससे नीचे जाता है तो यह 16700 के लेवल पर आ सकता है. वहीं निफ्टी 17800-17850 के पार टिकने पर मैनेज कर जाता है तो यह 18,000 के लेवल तक जा सकता है.

आप्सन डाटा

इंडिया VIX 5.71% बढ़कर 14.41 से 15.23 के लेवल पर आ गया है. इसमें और बढ़त होती है तो बाजार में उतार चढ़ाव के संकेत रहेंगे. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के एनालिस्ट डेरिवेटिव्स चंदन टपारिया का कहना है कि आप्सन के फ्रंट पर मैक्सिमम पुट OI 17000 के स्तर पर है, उसके बाद 17500 स्ट्राइक है. जबकि मैक्सिमम काल OI 18000 के लेवल पर है, जिसके बाद 17800 स्ट्राइक है.

रुपया

LKP Securities के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार रुपया शुक्रवार को 4 पैसा बढ़कर 73.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. वीकली बेसिस पर रुपये में 2 पैसे बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. रुपये में 73.50 के नैरो रेंज में ट्रेड देखने को मिला है. डॉलर इंडेक्स 92.50-92.75 की रेंज में है. आने वाले हफ्ते में रुपये में 73.30-73.65 प्रति डॉलर के बीच ट्रेड देखने को मिल सकता है.

प्राइमरी मार्केट

अगले हफ्ते 21 सितंबर को बाजार में पार डिफेंस और स्पेस टेक्नोलॉजी का आईपीओ खुलने वाला है. बाजार की इस पर भी नजर रहेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6