बाजार में हाहाकार, निवेशकों के ₹3.55 लाख करोड़ डूबे; जानें कल के लिए निफ्टी की 'लक्ष्मण रेखा'

मंगलवार को निफ्टी 288 अंक टूटकर 25424 पर बंद हुआ और एक दिन में निवेशकों के 3.55 लाख करोड़ रुपए डूब गए. जानिए बुधवार को निफ्टी के लिए लक्ष्मण रेखा कहां है, जिसके नीचे जाने पर परेशानी बढ़ेगी.
बाजार में हाहाकार, निवेशकों के ₹3.55 लाख करोड़ डूबे; जानें कल के लिए निफ्टी की 'लक्ष्मण रेखा'

Stock Market Outlook.

मंथली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में भयंकर बिकवाली दर्ज की गई. AI और टैरिफ को लेकर नई टेंशन ने एक झटके में निवेशकों के 3.55 लाख करोड़ रुपए डूबो दिए. मंगलवार को निफ्टी 288 अंक टूटकर 25424 पर और सेंसेक्स 1068 अंक टूटकर 82225 पर बंद हुआ. बता दें कि इंट्राडे में निफ्टी ने 25327 का न्यूनतम स्तर और 25641 का उच्चतम स्तर छुआ था. अब अहम सवाल ये है कि ये गिरावट कहां से आई और बुधवार को निफ्टी के लिए लक्ष्मण रेखा क्या है जिसके नीचे जाने पर परेशानी बढ़ सकती है.

गिरावट के 2 प्रमुख कारण

  • AI के कारण IT स्टॉक्स पर दबाव
  • टैरिफ को लेकर ट्रंप की धमकी
Add Zee Business as a Preferred Source

AI के कारण IT स्टॉक्स पर दबाव

  • Anthropic ने एक नया टूल लॉन्च कर दिया है जिसके कारण ग्लोबली आईटी स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखी जा रही है. निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे अधिक -4.74% की गिरावट दर्ज की गई. LTIMindtree में पौने सात फीसदी, टेक महिंद्रा में सवा छह फीसदी, PERSISTENT में छह फीसदी, इन्फोसिस और TCS में 3.5-3.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इस साल अब तक निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 21% की गिरावट आ चुकी है. अपने हाई से यह इंडेक्स 26% टूट चुका है.

टैरिफ को लेकर ट्रंप की धमकी

  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने टैरिफ को बढ़ाकर 15% कर दिया. बाद में उन्होंने धमकी दी कि अगर कोई देश कोर्ट के आदेश के मुताबिक फिर से नेगोसिएशन करना चाहता है तो आने वाले समय में उसके खिलाफ और बड़े टैरिफ लगाए जाएंगे. फिलहाल एग्जीक्यूटिव ऑर्डर नहीं आया है. लेकिन, ट्रंप का टैरिफ टेरर फिर से बाजार को सताने लगा है.

किन सेक्टर पर करें अभी फोकस?

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मंगलवार को आई गिरावट का कारण AI को लेकर आईटी स्टॉक्स में गिरावट और ट्रंप का टैरिफ टेरर है. आईटी कंपनियों में बड़ी बिकवाली दर्ज की गई क्योंकि मार्जिन आउटलुक कमजोर नजर आ रहा है. रियल्टी पर दबाव दिखा क्योंकि आईटी सेक्टर की परेशानी डिमांड को कमजोर करेगी. अमेरिका और ईरान की टेंशन जारी है. ये तमाम फैक्टर्स बाजार की बिकवाली को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं. बाजार इस समय जियोपॉलिटिकल इवेंट्स को लेकर काफी सेंसिटिव है. डोमेस्टिक फोकस्ड सेक्टर पर इस समय फोकस करने की जरूरत है.

  • जियो पॉलिटिकल इवेंट्स को लेकर बाजार सेंसिटिव
  • डोमेस्टिक फोकस्ड सेक्टर पर फोकस करने की जरूरत
  • IT की परेशानी से रियल्ट सेक्टर पर भी दबाव

25300 टूटा तो होगी परेशानी

सैमको सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट ओम मेहरा ने कहा कि मंगलवार के सेशन में बेयरिश कैंडल बनाया है. शॉर्ट टर्म में बाजार में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. इमीडिएट आधार पर निफ्टी का सपोर्ट 25300 पर है और इसके नीचे जाने पर 25150 पर सपोर्ट है. रिकवरी आने पर 25600 पर पहला और 25700 पर दूसरा रेसिसटेंस रहेगा.

  • इमीडिएट आधार पर 25300 पर निफ्टी का सपोर्ट
  • 25600 पर पहला और 25700 पर दूसरा रेसिसटेंस
  • निफ्टी का 200 DEMA 25240 पर फिसल गया

रिकवरी आने पर 25600 पर रुकावट

HDFC सिक्योरिटीज के नंदीश शाह ने कहा कि नियर टर्म का 200 DEMA 25240 पर है जो क्रूशियल सपोर्ट की तरह काम करेगा. 25640-25770 का स्तर रेसिसटेंस की तरह काम करेगा. ब्रोकरेज के टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि शॉर्ट टर्म ट्रेंड निगेटिव है. इमीडिएट आधार पर 25325 पर सपोर्ट है जबकि 25600 पर रेसिसटेंस रहेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6