&format=webp&quality=medium)
सेंसेक्स 349.90 अंक चढ़कर 41565.90 के स्तर पर बंद हुआ है.
मंगलवार को शेयर बाजार (Share Market) में शानदार बढ़त रही है. दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex Nifty) हरे निशान में बंद हुआ है. सेंसेक्स 349.90 अंक चढ़कर 41565.90 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं, निफ्टी 50 (Nifty 50) इंडेक्स भी 95.65 अंकों की तेजी के बाद 12,203.55 के स्तर पर बंद हुआ है. इसके अलावा बैंक निफ्टी (Bank Nifty) भी 183 अंकों की बढ़त के बाद 31484 के स्तर पर क्लोज हुआ है.
हरे निशान पर बंद हुए ये शेयर्स
दिग्गज शेयरों में आज हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), कोटक बैंक (Kotak Bank), आईसीआईसीआई बैंक (Icici Bank), नेस्ले इंडिया (Nestle), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), एमएंडएम (M&M), विप्रो (Wipro), हीरोमोटोकॉर्प (Heromoto Corp) के शेयर्स हरे निशान पर बंद हुए हैं. इसके अलावा यस बैंक (Yes Bank), इंफ्राटेल(Infratel), एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, सन फार्मा, सिप्ला, आईओसी, यूपीएल और ग्रासिम के शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए हैं.
मिलेजुले कारोबार के साथ बंद हुआ बाजार
सेक्टोरियल इंडेक्स मिलेजुले कारोबार के साथ बंद हुए हैं. बीएसई ऑटो, बैंक निफ्टी, बीएसई एफएमसीजी, बीएसई आईटी, बीएसई मेटल, बीएसई टेक और ऑयल एंड गैस सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए हैं. इसके अलावा कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबिल्स, बीएसई हेल्थकेयर और पीएसयू सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए हैं.
स्मॉलकैप और मिडकैप लाल निशान में बंद हुआ
बीएसई स्मॉलकैप, मिडकैप और CNX मिडकैप इंडेक्स में बिकवाली हावी रही है. तीनों ही इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं. बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 18.60 अंकों की गिरावट के बाद 14731.35 के स्तर पर बंद हुआ. मिडकैप इंडेक्स 43.84 अंकों की गिरावट के बाद 15791.81 के स्तर पर क्लोज हुआ है. इसके अलावा CNX मिडकैप इंडेक्स 31.90 अंकों 18174.30 के स्तर पर बंद हुआ है.