2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, लाल निशान में बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 106 अंक फिसला निफ्टी 12200 के नीचे

बाजार में दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है. गुरुवार को शेयर बाजार (Share market) लाल निशान में बंद हुआ है. सेंसेक्स (BSE Sensex) 106 अंक फिसलकर 41459 के स्तर पर क्लोज हुआ है. वहीं, निफ्टी (NSE nifty) 26 अंक गिरकर 12174 के स्तर पर बंद हुआ.
2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, लाल निशान में बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 106 अंक फिसला निफ्टी 12200 के नीचे

सेंसेक्स (BSE Sensex) 106 अंक फिसलकर 41459 के स्तर पर क्लोज हुआ है.

बाजार में दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है. गुरुवार को शेयर बाजार (Share market) लाल निशान में बंद हुआ है. सेंसेक्स (BSE Sensex) 106 अंक फिसलकर 41459 के स्तर पर क्लोज हुआ है. वहीं, निफ्टी (NSE nifty) 26 अंक गिरकर 12174 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, बैंक निफ्टी (Bank nifty) 263 अंकों की गिरावट के बाद 31230 के स्तर पर बंद हुआ.

कोरोना वायरस का सता रहा डर
कोरोना वायरस का डर अभी भी बाजार में बना हुआ है, जिसके कारण चीनी बाजारों और एशियाई मार्केट में बिकवाली देखने को मिली है. इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है.

हरे निशान पर बंद हुए ये शेयर्स
दिग्गज शेयरों की बात करें तो यस बैंक (Yes Bank), डॉ रेड्डी, एसबीआई (SBI), टाइटन (Titan), यूपीएल (UPL), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), सन फार्मा (Sun pharma) और टीसीएस (TCS) के शेयर्स हरे निशान पर बंद हुए हैं. इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी, कोल इंडिया, बीपीसीएल, अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक के शेयर्स हरे निशान पर बंद हुए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

मिलेजुले कारोबार पर बंद हुआ बाजार
सेक्टोरियल इंडेक्स मिलेजुले कारोबार के साथ बंद हुए हैं. बीएसई ऑटो, बैंक निफ्टी, कैपिटल गुड्स, बीएसई मेटल, बीएसई पीएसयू और ऑयल एंड गैस सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए हैं. इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबिल्स, बीएसई एफएमसीजी, बीएसई हेल्थकेयर, बीएसई आईटी और टेक सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

हरे निशान पर बंद हुए स्मॉलकैप इंडेक्स
बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 10.67 अंकों की तेजी के बाद 14741.72 के स्तर पर बंद हुए हैं. इसके अलावा बीएसई मिडकैप इंडेक्स और CNX मिडकैप इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2 अंकों की मामूली गिरावट के बाद 15786.76 के स्तर पर बंद हुए हैं. इसके अलावा CNX मिडकैप इंडेक्स 44.30 अंकों की गिरावट के बाद 18125.00 के स्तर पर क्लोज हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6