Nifty Strategy 2026: क्या बन चुका है बाजार का बॉटम? निफ्टी है ओवरसोल्ड? Anil Singhvi की रिसर्च में छुपा है बड़ा मौका

यह रिसर्च पिछले 20-25 साल के डेटा, टेक्निकल संकेत और ग्लोबल इवेंट्स के आधार पर की गई है. इस एनालिसिस का मकसद साफ है- क्या यह गिरावट निवेश का मौका है? और अगर हां, तो कैसे और कब पैसा लगाना चाहिए.
Nifty Strategy 2026: क्या बन चुका है बाजार का बॉटम? निफ्टी है ओवरसोल्ड? Anil Singhvi की रिसर्च में छुपा है बड़ा मौका

बाजार में गिरावट के दौर में सबसे बड़ा सवाल यही होता है- क्या बॉटम बन चुका है या अभी और गिरावट बाकी है? इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए मार्केट गुरु Anil Singhvi ने गहराई से रिसर्च की है. यह रिसर्च सिर्फ मौजूदा बाजार नहीं, बल्कि पिछले 20-25 साल के डेटा, टेक्निकल संकेत और ग्लोबल इवेंट्स के आधार पर की गई है. इस एनालिसिस का मकसद साफ है- क्या यह गिरावट निवेश का मौका है? और अगर हां, तो कैसे और कब पैसा लगाना चाहिए.

मार्केट के बॉटम को लेकर हमने 4 तरीके से रिसर्च की

1. साल के किस समय बनता है टॉप और बॉटम?
2. 26 साल की रिसर्च: 17 महीने बिना रिटर्न के बाद निफ्टी की चाल?
3. 2022 से हर बार ओवरसोल्ड होने के बाद कैसा रहा बाजार का मूव?
4. युद्ध के बाद कैसे रहते हैं बाजार?

Add Zee Business as a Preferred Source

किस समय निफ्टी होता है ओवरसोल्ड?

- पिछले 10 सालों की निफ्टी के टॉप और बॉटम की रिसर्च बेहद दिलचस्प
- 10 में से 9 सालों में बॉटम जनवरी से मार्च के बीच बना
- 10 में से 4 बार जनवरी, 3 बार मार्च, 1-1 बार फरवरी-अप्रैल में बना बॉटम
- सिर्फ एक साल 2022 में बॉटम जून में था

किस समय निफ्टी बनाता है साल का टॉप?

- पिछले 10 में से 9 सालों में निफ्टी का टॉप सितंबर से दिसंबर में बना
- सबसे ज्यादा 6 बार दिसंबर, 2 बार सितंबर, 1 बार अक्टूबर में बना टॉप
- सिर्फ एक साल 2018 में अगस्त में बना निफ्टी का टॉप

क्या अभी पैसे लगाने का सही समय?

- रिसर्च साफ कहती है जनवरी-मार्च तिमाही में करें खरीदारी
- खासकर मार्च में Lowest लेवल पर हों तो खरीदने में रिस्क बहुत कम
- इस साल के टॉप 26373 से निफ्टी 16 मार्च तक 12.96% यानि 3418 पॉइंट नीचे
- पिछले 10 सालों में मार्च तक के बॉटम से दिसंबर तक के High में आती है तगड़ी तेजी
- एवरेज रैली 23% की (2020 को छोड़कर), रेंज 16-37% की तेजी की
- 2020 को इसलिए अलग रखा क्योंकि COVID का
साल था
- 2020 में High और Low दोनों लेवल Exceptional थे
- सीधा हिसाब है अभी निवेश का है समय
- सितंबर से दिसंबर में करेंगे तगड़ी प्रॉफिट बुकिंग

निफ्टी: Bottom to Top डेटा

YearBottomBottom DateTopTop DateBottom to Top
2016682529 Feb89687 Sept31%
201781332 Jan1055227 Dec30%
2018995123 March1176028 Aug18%
20191058329 Jan1229320 Dec16%
2020751124 March1402431 Dec87%
20211359629 Jan1860419 Oct37%
20221518317 June188871 Dec24%
20231682820 March2180128 Dec30%
20242113724 Jan2627727 Sept24%
2025217437 April263251 Dec21%

17 महीने बिना रिटर्न के बाद निफ्टी की चाल

Start DateEnd Date17 Month ReturnNext 12M ReturnNext 36M Return
31 Jul 200131 Dec 20021.92%72%159%
31 Aug 200131 Jan 2003-1.13%74%188%
31 Oct 200131 Mar 20030.65%81%248%
31 Jan 200730 Jun 2008-1.03%6%40%
31 Mar 200831 Aug 2009-1.53%16%13%
30 Apr 200830 Sep 2009-1.59%19%12%
28 Feb 201131 Jul 2012-1.95%10%63%
30 Apr 201130 Sep 2012-0.80%1%39%
31 May 201131 Oct 20121.07%12%44%
31 Dec 201431 May 2016-1.48%18%46%
30 Jun 201530 Nov 2016-1.72%24%47%
30 Sep 202128 Feb 2023-1.78%27%48%
31 Oct 202131 Mar 2023-1.76%29%47%
30 Sep 202427 Feb 2026-2.50%??
Average Return30%75%

17 महीने बिना रिटर्न के बाद निफ्टी की चाल कैसी?

- 2001 से 2026 तक एक बेहद इंटरेस्टिंग रिसर्च
- 26 सालों में 13 बार ऐसा हुआ जब निफ्टी ने 17 महीनों के समय में कुछ नहीं किया
- यानि सिर्फ +1 से -2.5% का नेट रिटर्न
- लेकिन उसके बाद निफ्टी करता है कमाल
- अगले 12 महीनों में हर बार निफ्टी ने दिया पॉजिटिव रिटर्न
- सिर्फ 2 बार आया सिंगल डिजिट रिटर्न
- बाकी 11 बार 12% से 81% तक रिटर्न, एवरेज रिटर्न 30%
- अगले 36 महीनों में हर बार निफ्टी ने दिया पॉजिटिव रिटर्न
- सिर्फ 2 बार रिटर्न 13% से कम
- बाकी 11 बार 39% से 248% तक रिटर्न, एवरेज रिटर्न 75%
- इस बार भी सितंबर 2024 से फरवरी 2026 तक हो चुके हैं 17 महीने
- निफ्टी ने इस बीच दिए -2.5% रिटर्न
- ऐसे में संभावना पूरी कि अगले 12 से 36 महीनों में निफ्टी में पॉजिटिव रिटर्न बनें

Watch Full VIDEO:

क्या निफ्टी की पोजीशन है ओवरसोल्ड?

- 2022 से 7 बार निफ्टी RSI 30 के नीचे हुआ ओवरसोल्ड
- आमतौर पर 26 से 30 की RSI रेंज में निफ्टी होता है ओवरसोल्ड
- सिर्फ एक बार मार्च 2025 में RSI 21 तक गिरा
- 7 में से 6 बार ओवरसोल्ड होने के बाद गिरावट बेहद सीमित
- 6 बार में निफ्टी में आया तगड़ा उछाल
- हर बार दो हफ्ते से दो महीने के समय में आई 5.5-18% तक की बड़ी तेजी
- सिर्फ एक बार अक्टूबर 2024 में RSI 30 के नीचे होने के बावजूद निफ्टी और 4.5% टूटा
- अब 9 मार्च को 8वीं बार निफ्टी RSI 30 के नीचे 28 पर
- 13 मार्च को और गिरकर RSI 24 पर
- अब 9 मार्च को 8वीं बार RSI 28 फिर से ओवरसोल्ड जोन में
- देखते हैं इस बार RSI और निफ्टी और नीचे जाते हैं या नहीं
- देखना होगा किन लेवल्स से आती है रिकवरी

युद्ध के बाद कैसे रहते हैं बाजार?

EventDate1M3M6M12M
Israel-Hamas1 Oct 2023-1.30%11%15%26%
Russia-Ukraine1 Feb 20226.00%-1%8%8%
Crimea Crisis1 Feb 20146.40%19%29%45%
US-Iraq1 Mar 2003-8.20%7%30%68%

- 2001-2023 तक 4 बड़े और 4 छोटे ग्लोबल जियोपॉलिटिकल तनाव हुए
- चारों बड़े युद्ध के बाद बाजार गिरकर संभल गए
- चारों बार युद्ध शुरू होने से 6 और 12 महीनों में निफ्टी ने दिए पॉजिटिव रिटर्न
- 6 महीनों में 8% से 30% तक के रिटर्न
- वहीं 12 महीनों में 7.5% से 68% तक की कमाई

बॉटम ना बनने में क्या है रिस्क?

1. तेजी हो या मंदी FIIs की लगातार बिकवाली सबसे बड़ी समस्या
2. युद्ध बहुत लंबा चलकर वर्ल्ड वॉर या न्यूक्लियर वॉर में बदले
3. क्रूड लंबे समय तक $120 के ऊपर टिक जाए
4. युद्ध का इकोनॉमी, रुपया और मार्केट पर लंबा और बड़ा असर पड़े
5. ग्लोबल मार्केट में कोई बड़ी और लंबी मंदी आ जाए
6. मार्च में हमेशा लिक्विडिटी की समस्या, खरीदारी शायद अप्रैल में लौटे
7. मार्केट ज्यादा गिरे नहीं, टॉप से सिर्फ 13% नीचे, हो सकता है बढ़े भी कम
8. बजाय तेजी के घटे ना और Timewise कंसोलिडेशन हो

कैसे करें निवेश?

- ऐसे बाजार में बॉटम का पूर्वानुमान लगाना थोड़ा मुश्किल
- जब भी बॉटम बनता है रिकवरी भी आती है बड़ी तेज
- ऐसे में पैसे लगाने के दो तरीके
- पहला, युद्ध खत्म होने का और बॉटम बनने का इंतजार करें
- तब पैसा थोड़ा कम बनेगा लेकिन सेफ रहेंगे
- दूसरा, गिरते बाजार में स्ट्रैटेजी बनाकर टुकड़ों में निवेश करें
- या तो समय के हिसाब से तय कर लें कब लगाना है पैसा
- या लेवल्स के हिसाब से तय करें किस लेवल पर करेंगे निवेश

समय के हिसाब से...

- 6 हफ्तों या 6 महीनों की SHORT BLAST SIP करें
- एग्रेसिव निवेशक हैं तो 6 हफ्ते, नहीं तो 6 महीनों की SIP

लेवल्स के हिसाब से...

- एग्रेसिव निवेशक हैं तो निफ्टी की हर 500 पॉइंट गिरावट पर करें निवेश
- कम रिस्क लेने वाले निवेशक हर 1000 पॉइंट की गिरावट पर डालें पैसा
- बिल्कुल रिस्क ना लेनी हो तो युद्ध खत्म होने के बाद निवेश करें
- ऐसे में ऊपरी लेवल पर निवेश करना पड़ेगा और कमाई होगी कम

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6