बुलिश मार्केट की हैट्रिक! मजबूत इकोनॉमी और घरेलू फंड्स का मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी लगातार तीसरे हफ्ते भी चढ़े

Stock Market: एनालिस्ट ने कहा कि वैश्विक संकेत सहायक बने रहे, जिसमें कमजोर यूएस यील्ड, अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की नई उम्मीदों, सॉफ्ट क्रूड ऑयल कीमतों ने महंगाई से जुड़ी चिंताओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
बुलिश मार्केट की हैट्रिक! मजबूत इकोनॉमी और घरेलू फंड्स का मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी लगातार तीसरे हफ्ते भी चढ़े

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने इस हफ्ते ग्लोबल संकेतों, मजबूत घरेलू निवेश और दूसरी तिमाही के बेहतर नतीजों के दम पर लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त दर्ज की. हालांकि हफ्ते के दौरान उतार-चढ़ाव, प्रॉफिट-बुकिंग और सेक्टोरल दबाव भी देखने को मिला, लेकिन अंतिम नतीजा पॉजिटिव रहा.

इस हफ्ते बाजार का प्रदर्शन

इस हफ्ते सेंसेक्स 439.43 अंक या 0.52% की तेजी के साथ 85,706.67 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 89.35 अंक या 0.34% की बढ़त दर्ज करवाते हुए 26,202.95 पर बंद हुआ. निफ्टी 25,842 स्तर के इंट्रा-डे लो पर पहुंचा लेकिन कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन यह उछलकर 26,310 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

एनालिस्ट ने कहा कि वैश्विक संकेत सहायक बने रहे, जिसमें कमजोर यूएस यील्ड, अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की नई उम्मीदों, सॉफ्ट क्रूड ऑयल कीमतों ने महंगाई से जुड़ी चिंताओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मिडकैप-स्मॉलकैप में मिला-जुला रुख

इस हफ्ते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेजी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.10% की गिरावट दर्ज की गई.

52% का तगड़ा रिटर्न, ब्रोकरेज ने चुने लॉन्ग-टर्म के लिए 9 सबसे दमदार स्टॉक्स

शुक्रवार का कारोबार- हल्की गिरावट

आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार की बात करें तो सेंसेक्स 13.71 अंक या 0.02% की गिरावट पर बंद हुआ और निफ्टी 12.60 अंक या 0.05% की गिरावट में रहा.

आईटी और फाइनेंशियल दबाव में, ऑटो-फार्मा चमके

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 69.90 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 61,043.25 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 47.55 अंक या 0.27% की गिरावट के साथ 17,829.25 पर बंद हुआ.

सेक्टोरल परफॉर्मेंस

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, रियल्टी, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर नुकसान में रहे, जबकि ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी और मेटल हरे निशान में बंद हुए.

भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते कभी उतार-चढ़ाव भरे कभी मजबूत तो कभी प्रॉफिट बुकिंग जैसे इवेंट देखे गए अंततः सप्ताह का समापन सकारात्मक रुख के साथ हुआ.

₹344 तक जाएगा टाटा ग्रुप का ये स्टॉक! ब्रोकरेज ने दी ‘Add’ रेटिंग, IPO लिस्टिंग भी रही सुर्खियों में

एक्सपर्ट की राय और आगामी सपोर्ट लेवल

वेंचुरा के प्रेसिडेंट और टेक्निकल हेड, भरत गाला ने कहा कि ट्रेडर्स को 25,851-25,566 के सपोर्ट जोन पर नजर रखनी चाहिए. इस स्तर को ब्रेक करने पर सूचकांक 25,337 स्तर और फिर 25,107-24,780 के जोन तक पहुंच सकता है.

मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, सॉलिड कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और हेल्दी प्राइवेट कंजप्शन से दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी (GDP) आंकड़े उम्मीद से काफी बेहतर रहे, जिससे सेंटीमेंट को शॉर्ट टर्म सपोर्ट मिलेगा.

खबर से जुड़ा FAQs

1. इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन कैसा रहा?
दोनों प्रमुख सूचकांकों ने लगातार तीसरी हफ्ते तेजी दर्ज की.

2. बाजार की इस तेजी के पीछे मुख्य कारण क्या थे?
मजबूत घरेलू निवेश, कंपनियों के सकारात्मक दूसरी तिमाही के नतीजे और कमजोर यूएस यील्ड व और सॉफ्ट क्रूड ऑयल कीमतें.

3. अर्थव्यवस्था से जुड़े कौन से आंकड़ों ने बाजार को समर्थन दिया?
दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी आंकड़े उम्मीद से काफी बेहतर रहे.

4. साप्ताहिक आधार पर कौन से सेक्टर सबसे आगे रहे?
इस हफ्ते ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर हरे निशान में बंद हुए.

5. क्या मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी थी?
नहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप में मिला-जुला प्रदर्शन रहा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6