BULL का बोलबाला! इन 5 वजहों से बाजार ने बनाया नया हाई, दिग्गजों को भरोसा- शानदार रहेंगे अगले 12-14 महीने

Nifty All Time High: निफ्टी ने नया Life High बनाया और सेंसेक्स भी रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गया. मजबूत ग्लोबल संकेतों, घरेलू फंडों की भरपूर खरीदारी और अर्निंग्स में सुधार की उम्मीदों ने बाजार को नई ऊंचाई पर पहुंचाया.
BULL का बोलबाला! इन 5 वजहों से बाजार ने बनाया नया हाई, दिग्गजों को भरोसा- शानदार रहेंगे अगले 12-14 महीने

 

Nifty All Time High: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त जश्न का माहौल रहा. निफ्टी ने नया Life High बनाया और सेंसेक्स भी रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गया. मजबूत ग्लोबल संकेतों, घरेलू फंडों की भरपूर खरीदारी और अर्निंग्स में सुधार की उम्मीदों ने बाजार को नई ऊंचाई पर पहुंचाया. सुबह के सत्र में सभी प्रमुख इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ ट्रेड करते नजर आए. जहां एक ओर सेंसेक्स पहली बार 86000 स्तर के पार पहुंच गया वहीं, निफ्टी ने भी 26,310.45 स्तर पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

सेंसेक्स बीते कारोबारी दिन 85,609.51 स्तर पर बंद हुआ था और कारोबार की शुरुआत हरे निशान में 85,745.05 स्तर पर की. इंट्राडे में इंडेक्स ने 86,055.86 स्तर पर ऑल-टाइम-हाई बनाया. सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी और मीडिया सेक्टर में खरीदारी का रुझान बना हुआ था.

आज के प्रमुख इंडेक्स- मजबूत तेजी

IndexLevel (आज)
Nifty 5026,310
Sensex86,055
Nifty Bank59,866
Fin Nifty28,055
Midcap 10061,229

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड में टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट अमृता शिंदे ने कहा, "निफ्टी 50 ने अपनी हालिया बढ़त को बढ़ाया है, जिससे कंसोलिडेशन के एक फेज के बाद मौजूदा बुलिश माहौल मजबूत हुआ है. इंडेक्स को अब 26,050–26,100 रीजन में तुरंत मजबूत सपोर्ट मिल रहा है, जो लगातार डिमांड जोन की तरह काम करता रहा है. ऊपर की तरफ, रेजिस्टेंस धीरे-धीरे 26,300–26,350 बैंड की ओर शिफ्ट हो गया है."

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 26 नवंबर को लगातार दूसरे दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 4,778.03 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) भी इस कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 6,247.93 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.

क्यों आई बाजार में तेजी? 5 बड़ी वजहें

1. US Fed और RBI की रेट कट की उम्मीद: ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत होने से इक्विटी मार्केट में तेजी लौटी है. कम ब्याज दरों से कॉरपोरेट ग्रोथ तेज होती है और वैल्यूएशन सपोर्ट मिलता है.

2. FIIs की लगातार खरीदारी: बुधवार को FIIs ने कैश मार्केट में ₹4,778 करोड़ की खरीदारी की. लगातार दूसरे दिन खरीदारी ने बाजार की धारणा को मजबूत किया.

3. रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद: शांतिपूर्ण समाधान की संभावनाओं से ग्लोबल सेंटिमेंट में जोरदार सुधार हुआ. इससे जोखिम वाले एसेट्स में निवेश बढ़ा.

4. विदेशी ब्रोकरेज ने भारत पर बुलिश टारगेट दिए: 2026 एंड तक निफ्टी के लिए 30,000 और सेंसेक्स के लिए 1,06,000 तक का लक्ष्य दिया गया है. इससे लॉन्ग टर्म ग्रोथ में निवेशकों का भरोसा बढ़ा.

5. Q3–Q4 में मजबूत अर्निंग्स की उम्मीद: अगले दो क्वार्टर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद से निवेशकों ने खरीदारी को प्राथमिकता दी.

आज के बाजार की 10 बड़ी बातें

आज के सेशन में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज हुईं.

  • 289 सत्र बाद निफ्टी और सेंसेक्स ने बनाया नया Life High
  • इंट्राडे में पहली बार निफ्टी 26,300 के पार गया
  • इंट्राडे में पहली बार सेंसेक्स 86,000 के ऊपर पहुंचा
  • निफ्टी बैंक 59,850 के ऊपर नया रिकॉर्ड स्तर छूने में सफल
  • बैंक, मेटल और ऑटो रहे टॉप सेक्टोरल गेनर्स
  • HDFC Bank और ICICI Bank के दम पर निफ्टी बैंक रिकॉर्ड हाई पर
  • Fin Nifty भी नई ऊंचाई पर पहुंचा
  • Bajaj Finance Fin Nifty का टॉप गेनर, Shriram Finance Life High पर
  • नवंबर में मजबूत बिक्री की उम्मीद से कॉमर्शियल व्हीकल स्टॉक्स में तेजी
  • लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ Pharma इंडेक्स 17 हफ्ते की ऊंचाई पर

Top Nifty gainers (Last ATH से अब तक)

StockReturns
BEL41%
Eicher Motors39%
Bajaj Finance34%
SBI22%
Bharti Airtel22%

बाजार की तेजी पर क्या बोले बाजार के दिग्गज?

बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा कि आमतौर पर जब बाजार में लंबे टाइम से कंसॉलिडेशन रहता है, तो अगले 12 महीने बहुत अच्छे रहते हैं. बाजार की तेजी में घरेलू निवेशक सही साबित हुए. 7 लाख करोड़ DIIs ने 2025 में निवेश किया है, ये दिखा रहा है कि भारत में एक मेगा ट्रेंड दिख रहा है कि जब भारतीय ही भारत की ग्रोथ स्टोरी से पैसा बनाएंगे.

Kotak AMC के नीलेश शाह ने कहा कि अब FPIs की बिकवाली कम होने की संभावना है. अमेरिका के साथ टैरिफ डील के बाज FIIs जमकर खरीदारी करेंगे. डील के बाद तेजी और बढ़ने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किए गए इकोनॉमिक रिफॉर्म का फायदा मिलेगा. फिलहाल महंगाई की दरें घटने से RBI के पास ब्याज घटाने का मौका है. शाह ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारतीय बाजार के वैल्युएशंस अच्छे हैं. तिमाही नतीजों ने भी खरीदारी को बढ़ावा दिया है. डबल डिजिट अर्निंग्स ग्रोथ के बाद बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव दिख रहा है.

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने कहा कि माइको, मिड-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी आना बाकी है. बैंकिंग सेक्टर, खासकर सरकारी बैंकिंग शेयर वैल्यू वाला पॉकेट है. यहां सस्ते शेयर मिल सकते हैं. PSU Bank Stocks ने बहुत अच्छा किया है, आउटपरफॉर्म किया है और आगे के लिए सेफ लगते हैं, और परफॉर्म कर सकते हैं. बाकी बाजार मुझे थोड़ा महंगा लगता है. ऐसे में इस बाजार में थोड़ा सावधान रहने की भी जरूरत है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6