&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Mutual Funds 5 best tips: म्यूचुअल फंड निवेश का एक ऐसा तरीका है, जिससे लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बनाया जा सकता है. म्यूचुअल फंड में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) या एकमुश्त (lump sum) के जरिए निवेश किया जा सकता है. म्यूचुअल फंड निवेश में भी बाजार का रिस्क होता है, लेकिन रेग्युलर निवेश से आपको कम्पाउंडिंग का फायदा मिल सकता है. अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश के जरिए बंपर रिटर्न पाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी फिनटू के फाउंडर मनीष पी हिंगर ने म्यूचुअल फंड्स में निवेश के 5 बेस्ट टिप्स बताए.
म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले आप अपना लक्ष्य (Goal) जरूर तय कर लें. यानी, आप किस फाइनेंशियल जरूरत जैसेकि चाइल्ड एजुकेशन, मैरेज या वकेशन को पूरा करने के लिए निवेश करना चाहते हैं, उसे जरूर निर्धारित कर लें.
म्यूचुअल फंड्स कई तरह के होते हैं. मार्केट में आपको कई तरह की म्यूचुअल फंड्स स्कीम मिल जाएंगी. अब इसमें अहम बात है कि आप अपने लिए बेहतर प्लान कैसे चुनें. इसका सबसे बेहतर रास्ता यह है कि अपने गोल टेन्योर और रिस्क प्रोफाइल, यानी आपको कितने समय बाद फंड की जरूरत है और आप कितना जोखिम उठा सकते हैं, के आधार पर अपने लिए म्यूचुअल फंड स्कीम सलेक्ट करें.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
म्यूचुअल फंड्स के जरिए अगर आप लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो SIP के जरिए निवेश बेस्ट तरीका हो सकता है. SIP के जरिए छोटी-छोटी बचत के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें जहां कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है, वहीं रिटर्न पर महंगाई का असर नहीं होता है. आपका रिटर्न महंगाई दर को मात देने में सफल रहता है.
SIP के जरिए निवेश करने में यह बात ध्यान रखें कि इनकम ग्रोथ के साथ-साथ SIP भी बढ़नी चाहिए. इससे भविष्य में बड़ा फंड बनाने में आपको फायदा मिलेगा. किसी भी अन्य दूसरे ऑप्शन के मुकाबले इसमें आपके निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा.
आमतौर पर यह देखा जाता है कि शेयर बाजार में वॉलेटिलिटी पर निवेशक SIP बंद कर देते हैं. जबकि, मार्केट में उतार-चढ़ाव को देखकर कभी भी एसआईपी बंद नहीं करनी चाहिए. यह सबसे जरूरी बात है. इससे आपको रुपये की कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा होगा. इसलिए लॉन्ग टर्म के लिए अपनी SIP को बनाए रखनी चाहिए.