Mutual fund SIP का कमाल: 1 साल में 124% तक मिला रिटर्न, 5 हजार मंथली निवेश बन गया 1 लाख

SIP: बाजार में जोखिम लेते हुए जिन निवेशकों ने अपना निवेश बनाए रखा, उनको उसका फायदा बेहतर रिटर्न के रूप में दिखाई दिया है.
Mutual fund SIP का कमाल: 1 साल में 124% तक मिला रिटर्न, 5 हजार मंथली निवेश बन गया 1 लाख

(Representational) 

Mutual funds SIP Investment: कोरोना महामारी के इस दौर में भी म्‍यूचुअल फंड की कई स्‍कीम्‍स ने निवेशकों को बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है. कई ऐसे फंड्स हैं, जिन्‍होंने निवेशकों की रकम एक साल के भीतर ही डबल कर दी. यानी, अगर किसी ने एकमुश्‍त एक लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसकी वैल्‍यू आज 2 लाख रुपये हो गई होती. इसी तरह, SIP के जरिए वेश पर भी फंड्स ने 100 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न बीते एक साल में दिया है. इन फंड्स में 5000 रुपये की मंथली SIP की वैल्‍यू 1 लाख रुपये हो गई. बाजार में जोखिम लेते हुए जिन निवेशकों ने अपना निवेश बनाए रखा, उनको उसका फायदा बेहतर रिटर्न के रूप में दिखाई दिया है. म्‍यूचुअल फंड में निवेश पर भी बाजार का जोखिम रहता है और बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ इसका रिटर्न बदल सकता है. जानते हैं ऐसे 5 फंड्स के बारे में जिनका एक साल का रिटर्न 100 फीसदी से ज्‍यादा रहा.

टाटा डिजिटल इंडिया फंड (Tata Digital India Fund)

टाटा डिजिटल इंडिया म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को 110 फीसदी से ज्‍यादा सालाना रिटर्न दिया है. बीते एक साल की बात करें तो इस फंड में 1 लाख रुपये एकमुश्‍त निवेश की वैल्‍यू 2.11 लाख रुपये हो गई. इसी तरह, SIP के जरिए 10,000 रुपये का मंथली निवेश 1.81 लाख रुपये हो गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

आईसीआईसीआई प्रु टेक्‍नोलॉजी फंड (ICICI Prudential Technology Fund)

आईसीआईसीआई प्रु टेक्‍नोलॉजी फंड ने निवेशकों को 114 फीसदी से ज्‍यादा सालाना रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में इस फंड में 1 लाख रुपये एकमुश्‍त निवेश की वैल्‍यू 2.15 लाख रुपये हो गई है. इसी तरह, SIP के जरिए 10,000 रुपये का मंथली निवेश 1.84 लाख रुपये हो गया है.

क्‍वांट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फंड (Quant Infrastructure Fund)

क्‍वांट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फंड ने निवेशकों को 114 फीसदी से ज्‍यादा सालाना रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में इस फंड में 1 लाख रुपये एकमुश्‍त निवेश की वैल्‍यू 2.15 लाख रुपये हो गई है. इसी तरह, SIP के जरिए 10,000 रुपये का मंथली निवेश 1.81 लाख रुपये हो गया है.

आईसीआईसीआई प्रु कमोडिटी फंड (ICICI Prudential Commodities Fund)

आईसीआईसीआई प्रु कमोडिटी फंड ने निवेशकों को 123 फीसदी से ज्‍यादा सालाना रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में इस फंड में 1 लाख रुपये एकमुश्‍त निवेश की वैल्‍यू 2.24 लाख रुपये हो गई है. इसी तरह, SIP के जरिए 10,000 रुपये का मंथली निवेश 1.87 लाख रुपये हो गया है.

क्वांट स्मॉल कैप फंड (Quant Small Cap Fund)

क्वांट स्मॉल कैप फंड ने निवेशकों को 124 फीसदी से ज्‍यादा सालाना रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में इस फंड में 1 लाख रुपये एकमुश्‍त निवेश की वैल्‍यू 2.25 लाख रुपये हो गई है. इसी तरह, SIP के जरिए 10,000 रुपये का मंथली निवेश 1.90 लाख रुपये हो गया है.

(नोट: फंड्स की NAV 6 सितंबर 2021 तक के आधार पर ली गई है. आंकड़े वैल्‍यू रिसर्च से लिए गए हैं.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6