SIP का कमाल: रोज 50 रुपये की सेविंग, 5 साल में बन सकता है लाखों का फंड 

Mutual Fund SIP Investment: अपनी छोटी-छोटी बचत को अगर हर महीने SIP में निवेश का ऑप्‍शन चुनते हैं, तो आप अच्‍छा खासा फंड आने वाले सालों में बना सकते हैं.
SIP का कमाल: रोज 50 रुपये की सेविंग, 5 साल में बन सकता है लाखों का फंड 

Mutual Fund SIP Investment: म्‍यूचुअल फंड SIP निवेश का एक ऐसा ऑप्‍शन है, जिसके जरिए आप रेग्‍युलर स्‍माल सेविंग्‍स और इन्‍वेस्‍टमेंट से इक्विटी जैसा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. आप अपनी छोटी-मोटी बचत को अगर हर महीने निवेश की आदत बना लें, तो आप अगले कुछ सालों में लाखों रुपये का फंड आसानी से बना सकते हैं. जैसेकि, अगर आप 50 रुपये रोज बचाते हैं और हर महीने SIP में निवेश का ऑप्‍शन चुनते हैं, तो आप 5 साल आसानी से 1-2 लाख या इससे भी ज्‍यादा का फंड बना सकते हैं. म्‍यूचुअल फंड्स की कई ऐसी स्‍कीम्‍स हैं, जिन्‍होंने पांच साल में 20 से 30 फीसदी या इससे भी ज्‍यादा का रिटर्न दिया है.

SIP Calculator: रोज 50 रुपये बचाने की ताकत

मान लीजिए, आप रोज 50 रुपये की सेविंग करते हैं, तो हर महीने आपकी बचत 1,500 रुपये हो गई. अगर आप हर महीने 1500 रुपये की SIP करते हैं और सालाना रिटर्न 20 फीसदी भी मिला, तो आप 5 साल में 1.55 लाख रुपये से ज्‍यादा का फंड बना लेंगे. इसी तरह, अगर सालाना रिटर्न 30 फीसदी रहा, तो यह फंड 2 लाख रुपये से ज्‍यादा हो जाएगा. अगर, सालाना रिटर्न 25 फीसदी रहता है, तो 50 रुपये रोज की सेविंग यानी 1500 रुपये की मंथली SIP से 1.80 लाख रुपये के मालिक आप 5 साल में बन सकते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इन स्‍कीम्‍स ने 30% से ज्‍यादा का रिटर्न दिया

म्‍यूचुअल फंड्स की कई ऐसी स्‍कीम्‍स हैं, जिनका रिटर्न बीते 5 साल में 30 फीसदी से भी ज्‍यादा रहा है. जैसे, ICICI प्रुडेंशियल टेक्‍नोलॉजी फंड (ICICI Prudential Technology Fund) का 5 साल का सालाना रिटर्न 33 फीसदी से ज्‍यादा रहा. इसी तरह, टाटा डिजिटल इंडिया फंड (TATA Digital India Fund) का 32 फीसदी, आदित्‍य बिड़ला सन लाइन डिजिटल इंडिया फंड (Aditya Birla Sun Life Digital India Fund) ने 31 फीसदी से ज्‍यादा रिटर्न दिया. इसी तरह, क्‍वांट स्‍माल कैप (Quant Small Cap) फंड ने 22 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न दिया है. (इन फंड्स का रिटर्न 23 सितंबर 2021 तक की एनएवी के आधार पर बताया गया है.)

SIP निवेश का एक सिस्‍टमेटिक तरीका

बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम का कहना है कि SIP निवेश का एक सिस्‍टमेटिक तरीका है. बीते पांच साल में कई ऐसे फंड्स हैं, जिनका सालाना एसआईपी रिटर्न 30 फीसदी से भी ज्‍यादा रहा है. इसमें निवेशक को सीधे बाजार के रिस्‍क का सामना नहीं करना पड़ता है. वहीं, रिटर्न भी ट्रेडिशनल प्रॉडक्‍ट से ज्‍यादा मिलता है. हालांकि, इसमें भी रिस्‍क रहता है. इसलिए निवेशक को अपनी इनकम, टारगेट और रिस्‍क प्रोफाइल देखकर निवेश का फैसला करना चाहिए. इसमें SIP में खासियत यह है कि महज 100 रुपये मंथली से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसके जरिए आप निवेश की आदत, रिस्‍क और उस पर मिलने वाले रिटर्न का आकलन आसानी से जान और समझ सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6